अनंत अंबानी ने की राधिका की तारीफ, कहा- वो मेरे सपनों की रानी, बीमारी में भी दिया मेरा साथ
मुकेश अंबानी की दिग्गज कंपनी रिलायंस के सबसे छोटे उत्तराधिकारी अनंत अंबानी ने अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट की काफी तारीफ की है। अनंत ने कहा कि विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के दौरान उन्हें राधिका का भरपूर साथ मिला।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन बस शुरू होने वाला है। 1-3 मार्च को गुजरात जामनगर में उनका प्री-वेडिंग बैश होगा। फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट की तारीफ की।

28 वर्षीय अनंत ने कहा कि वो राधिका को पाकर लकी महसूस कर रहे हैं। वो मेरी सपनों की रानी हैं। अनंत ने कहा कि बचपन में उन्होंने सोच लिया था कि वो कभी शादी नहीं करूंगे, क्योंकि वो हमेशा जानवरों की देखभाल के प्रति समर्पित थे। लेकिन जब वो राधिका से मिले, तो उन्होंने पाया वो भी उनकी ही तरह है। राधिका में भी जानवरों के प्रति उदारता और पालन-पोषण की भावना है।
अनंत अंबानी बचपन से ही मोटापे सहित गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे हैं। उनकी मां नीता अंबानी ने पहले ही एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि अनंत अस्थमा से पीड़ित हैं, जिससे उनकी वजन घटाने में काफी मुश्किलें हुईं।
अनंत ने बताया कि राधिका ने हेल्थ केयर की जर्नी में उन्हें भरपूर सपोर्ट किया है। उन्होंने कहाक मैंने हेल्थ इश्यूज को फेस किया है। मेरे इस मुश्किल समय में राधिका हमेशा एक मजबूत स्तंभ की तरफ उनके साथ खड़ी रहीं। अनंत अंबानी के मुताबिक, उनके पेरेंट्स ने भी कभी महसूस नहीं कराया कि वो बीमार हैं।
अनंत ने दोहराया कि वह अपने परिवार और राधिका के निरंतर समर्थन के कारण ही अपने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से लड़ने में सक्षम रहे। उन्होंने कहा- उन्होंने मुझसे हमेशा हार न मानने और लड़ते रहने को कहा।
अनंत ने कहा कि कई लोग हैं जो मुझसे ज्यादा दर्द में हैं। इसलिए मैं भगवान का हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं। मैंने कभी दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं दिया है। गॉसिप करना लोगों का काम है, लेकिन मेरे लिए मेरा परिवार और उनका सपोर्ट सबसे अहम है।
आपको बता दें कि अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग बैश जामनगर में होने वाला है। ये 1 मार्च से शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाले फंक्शन में देश-विदेश के हाई प्रोफाइल गेस्ट आएंगे।
इसमें कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार जिसमें पॉप-आइकन रिहाना, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ आदि परफॉर्म करेंगे। वहीं, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत आदि समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग के भी समारोह में शामिल होने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications