जानें मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं आनंदीबेन पटेल का पूरा करियर

नई दिल्ली। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया है। बता दें कि आनंदीबेन, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2014 में गुजरात की मुख्यमंत्री बनाई गई थीं। हालांकि साल 2016 के अगस्त में पटेल आंदोलन के चलते उन्हें सीएम पद से हटा दिया गया था। सीएम बनने से पहले आनंदी बेन पटेल फिलहाल गुजरात सरकार में सड़क एवं भवन निर्माण, राजस्‍व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और कैपिटल प्रोजेक्‍ट्स से जुड़े मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रही थी। आनंदी बेन पटेल, केशुभाई पटेल और पीएमनरेंद्र मोदी के साथ ही गुजरात के बीजेपी कैडर की एक अहम नेता रही हैं। आनंदी बेन पटेल गुजरात की सबसे लंबे कार्यकाल वाली विधायक का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

 राज्‍यसभा के सांसद के तौर पर शुरुआत

राज्‍यसभा के सांसद के तौर पर शुरुआत

आनंदी बेन पटेल ने राज्‍यसभा के सांसद के तौर पर वर्ष 1994 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 1998 में गुजरात विधानसभा चुनाव जीतकर उनका रुख राज्‍य की तरफ हो गया था। वर्तमान में वह गुजरात की अकेली ऐसी महिला विधायक हैं जो लगातार चार बार विजयी होकर गुजरात विधानसभा तक पहुंची हैं। शायद ही किसी को मालूम हो कि एक बार उन्‍होंने झील में डूब रही बच्चियों की जान बचाई थी। इस काम के लिए उन्‍हें वीरता पुरस्‍कार से भी नवाजा गया था।

आनंदी का पूरा नाम आनंदी बेन जेठाभाई पटेल

आनंदी का पूरा नाम आनंदी बेन जेठाभाई पटेल

आनंदी का पूरा नाम आनंदी बेन जेठाभाई पटेल है। राज्य के लिए यह कोई नया चेहरा नहीं है। आनंदी राज्य की राजस्व मंत्री होने के साथ-साथ मोदी की भी करीबी मानी जाती हैं। आनंदी बेन का जन्‍म 21 नवंबर 1941 को गुजरात के मेहसाणा जिले के खारोद गांव में हुआ था। अनुशासन प्रिय आनंदी बेन 7 0 के दशक में अहमदाबाद के मोहिनीबा कन्या विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या भी रह चुकी हैं।

गुजरात भाषा की अच्छी प्रवक्ता 74 वर्षीय आनंदी

गुजरात भाषा की अच्छी प्रवक्ता 74 वर्षीय आनंदी

गुजरात भाषा की अच्छी प्रवक्ता 74 वर्षीय आनंदी और मोदी की लोकप्रियता की बात करें तो राज्य में इन दोनों नेताओं को अपनी कार्यकुशलता के लिए जाना जाता है। मोदी सन् 1988 से आनंदी बेन को जानते हैं जब ये भाजपा में शामिल हुई थीं। आनंदी उस समय से चर्चा में आई जब इन्होंने अकाल पंडितों के लिए न्याय मांगने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

सबसे लंबे कार्यकाल वाली विधायक का रिकॉर्ड

सबसे लंबे कार्यकाल वाली विधायक का रिकॉर्ड

वर्ष 1995 में शंकर सिंह वाघेला ने जब बगावत की थी, तो उस कठिन दौर में भी आनंदीबेन और मोदी ने साथ-साथ पार्टी के लिए काम किया था। बेदाग छवि वाली आनंदी बेन के पास अनुभव की कमी नहीं है। आनंदी गुजरात की सबसे लंबे कार्यकाल वाली विधायक का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

किसानों के अंगूठे के निशानों और तस्वीरों का कंप्यूटरीकरण

किसानों के अंगूठे के निशानों और तस्वीरों का कंप्यूटरीकरण

इसके अलावा 1998 में कैबिनेट में आने के बाद से वे शिक्षा और महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाल चुकी हैं। आनंदी बेन पटेल ने बतौर शहरी विकास और राजस्व मंत्री ई-जमीन कार्यक्रम, जमीन के स्वामित्व डाटा और जमीन के रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत करके जमीन के सौदों में होने वाली धांधली की आशंका को कम कर दिया। इनकी इस योजना से गुजरात के 52 प्रतिशत किसानों के अंगूठे के निशानों और तस्वीरों का कंप्यूटरीकरण कर दिया गया।

विधवाओं के कल्‍याण के लिए वोकेशनल कोर्से शुरू किए

विधवाओं के कल्‍याण के लिए वोकेशनल कोर्से शुरू किए

आनंदी बेन ने बीएसई की पढ़ाई पूरी करने के बाद महिला विकास गृह को ज्‍वॉइन किया। यहां पर आनंदी बेन ने 50 से भी ज्‍यादा विधवाओं के कल्‍याण के लिए वोकेशनल कोर्से शुरू किए। आनंदी बेन को वर्ष 1989 में राष्‍ट्रपति की ओर से सर्वश्रेष्‍ठ अध्‍यापक, 1988 में राज्‍यपाल की ओर से गुजरात के बेस्‍ट टीचर का पुरस्‍कार भी दिया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+