Video: इन दो शख्‍स के जुगाड़ को देख आनंद महिन्‍द्रा हुए कायल, यूजर्स बोले इनके आगे इंजीनियर फेल

Video: इन दो शख्‍स के जुगाड़ को देख आनंद महिन्‍द्रा हुए कायल, यूजर्स बोले इनके आगे इंजीनियर फेल

नई दिल्‍ली। दुनिया भर में भारत का जुगाड़ तंत्र पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि भारतीय जुगाडि़या दिमाग अब विदेशों में भी काफी पॉपुलर हो चुका है। इस वायरल वीडियो को देखकर आपका जहां हंसी आएगी वहीं आपको ये हैरानी में भी डाल देगा। इस वीडियो में दो लोगों को ऐसा जुगाड़ दिखाते हुए दिखाया गया है कि भारत के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिन्‍द्रा भी इस जुगाड़ पर फिदा हो गए और अपने ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर कर तारीफ की है।

jugad
इस वीडिया में जुगाड़ टेक्‍नालॉजी को देखा जा सकता। महिन्‍द्रा कंपनी के मालिक आनंद महिन्‍द्रा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये वीडियो पुराना लगता है लेकिन काफी दिलचस्प है। अगर आप समझते हैं कि जुगाड़ के मामले केवल भारतीय उस्ताद हैं तो इन्हें देखें'। इस वीडियो में एक कार बीच सड़क पर फंस जाती है और वो खराब हो जाती है। लोग उसे ठीक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह स्टार्ट नहीं होती है। जिसके बाद ये दो शख्‍स ऐसा जुगाड़ करते हैं कि जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक गाड़ी रेगिस्‍तान में बीच सड़क पर खराब हो जाती है। जिसका ड्राइवर स्‍टार्ट करने की कोशिश करता है लेकिन गाड़ी स्‍टार्ट नहीं होती है। जिसके बाद उस गाड़ी में बैठे दो शख्‍स गाड़ी के बोनट में किसी खराब पार्ट को रस्‍सी से बांधते हैं और उस रस्‍सी को खींचकर दूसरा शख्‍स गाड़ी में लगी ट्राली पर खड़ा हो जाता है और गाड़ी चल जाती है। इसे देखकर लग रहा है कि मानो कोई गाड़ी नहीं घोड़े या ऊंट की लगाम हाथ में पकड़ कर उसे चला रहा है। आप भी ये वीडियो देखिए।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चुका है इसको 50 हजार लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्‍या में लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। लोगों ने बड़े ही रोचक कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि इस जुगाड़ के सामने तो इंजीनियरिंग भी फेल है। वहीं एक ने लिखा 'जुगाड़ अपने पीक पर है'।

https://www.filmibeat.com/photos/kim-sharma-11267.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+