Video:आनंद महिन्द्रा ने छोटा सा वीडियो शेयर कर लिखा पहले इसने मुझे मूर्ख बनाया,फिर दी ये बड़ी प्रेरणा
Anand Mahindra Motivation Video: आनंद महिन्द्रा ने 11 सेकंड का छोटा सा वीडियो शेयर किया और उसके साथ बहुत ही खूबसूरत लाइन लिखकर मोटिवेशनल बात लिखी।

Anand Mahindra Motivation Video: बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा नॉलेज से भरे और प्रेरणादायी वीडियो शेयर करते रहते हैं। अपने बेहतरीन पोस्ट से लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं कभी उनके मजेदार वीडियो हंसाते हैं तो कभी बड़ा संदेश देते हैं। इस बार भी आनंद महिन्द्रा ने वीडियो ट्टीट करके बड़ा संदेश दिया है। आनंद महिन्द्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उससे उन्हाेंने अपने फॉलाअर्स को मोटिवेट करने का प्रयास किया है। (वीडियो नीचे)

उड़ते आ रहे प्लेन के अनियंत्रित होते ही लड़के ने पकड़ा
आनंद महिन्द्रा ने छोटा सा वीडियो शेयर कर खूबसूरत संदेश लिखा । इस वीडियो में एक उड़ता हुआ प्लेन नजर आ रहा है जिसे स्कूल की छत पर खड़ा एक लड़का अपने हाथों से एक अनियंत्रित विमान को पकड़ता दिख रहा है। हालांकि ये क्लिप कहां का है ये क्लियर नहीं कि ये वीडियो कहां और कब शूट किया गया था, लेकिन महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिन्द्रा ने इसका उपयोग एक और 'मंडे मोटिवेशन' संदेश देने के लिए किया।

क्रैश होते विमान को लड़के ने बचाया
11 सेकंड के वीडियो में एक विमान अनियंत्रित तरीके से ऊपर से तेजी से नीचे उतरता दिख रहा है। मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति उस विमान की ओर इशारा करता हुआ दिखाई दे रहा है वहीं जमीन पर खड़ा बच्चा उसको हाथ से पकड़ने की भी कोशिश करता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि विमान क्रैश हो जाएगा। लेकिन ऐसा होने से पहले ही एक स्कूल की छत पर खड़ा एक लड़का हवा में उसे पकड़ लेता है।

आनंद महिन्द्रा ने वीडियो शेयर कर लिखी ये प्रेरणादायी बात
इसने मुझे बहुत अंत तक मूर्ख बनाया। उन्होंने आगे लिखा कि हमें इससे ये सीख मिलती है कि हम अपनी समस्याओं और आशंकाओं को वास्तव में उससे बड़ा बना देते हैं। समाधान हमेशा हमारी समझ में होते हैं। अपने सप्ताह को मेरे लिए आवश्यकता से अधिक चिंताजनक मत बनाओ। MondayMotivation के तौर पर ये मैसेज शेयर किया।

महिन्द्रा के संदेश से प्रभावित हुए लोग
हालांकि विमान के आकार से यह एक वास्तविक विमान जैसा प्रतीत होता है लेकिन विमान वास्तव में एक खिलौना था। मिस्टर महिंद्रा के फॉलोअर्स भी वीडियो से हैरान थे, लेकिन उन्होंने जो संदेश दिया उससे लोग काफी प्रभावित नजर आए।

हमारा डर समस्याओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है
एक यूजर ने ट्वीट किया, "सच है, कभी-कभी आपको इसे खुली आंखों से ऐसे ही छोड़ देने की जरूरत होती है, इसी तरह आंखें बंद करके (जब आप नींद में होते हैं)। मैं इसे मेडिटेशन की जगह करता हूं। इसे आजमाएं। एक यूजर ने लिखा अद्भुत और प्रेरक... हमारा डर समस्याओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है, लेकिन जब हम उनका सामना करते हैं या उनसे निपटते हैं तो वे छोटी होती हैं... वाहनों के रियर व्यू मिरर की तरह...वस्तुएं जितनी बड़ी होती हैं, उससे कहीं ज्यादा बड़ी दिखाई देती हैं।"
This fooled me till the very end.
— anand mahindra (@anandmahindra) December 12, 2022
The moral? We make our problems & fears larger than they really are. The solutions are always within our grasp. Don’t make your week appear more worrisome than it needs to me. #MondayMotivation. pic.twitter.com/Ex6jGQg4fa












Click it and Unblock the Notifications