Anand Mahindra ये इमोशन कर देने वाला वीडियो शेयर कर बोले अब नहीं करूंगा 2020 को लेकर शिकायत
Anand Mahindra ये इमोशन कर देने वाला वीडियो शेयर कर बोले अब नहीं करूंगा 2020 को लेकर शिकायत
Hyderabad man runs Don't Waste Food Initiative: महेन्द्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।उनके द्वारा शेयर की गई फोटो और वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता हैं। इतना ही नहीं ट्वीट के माध्यम से आनंद महेन्द्रा बड़े ही रोचक सवाल करके अपने फैंस को कई बार असमंजस में डाल देते हैं। अब आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर 2020 के जाते-जाते एक और वीडियो शेयर किया है जिसको शेयर करते हुए आनंद महेन्द्रा ने लिखा है अब मैं इस साल 2020 को लेकर कोई शिकायत नहीं करूंगा। आइए जानते हैं इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?

आनंद महिन्द्रा ने लिखा अब नहीं करुंगा 2020 को लेकर कोई शिकायत
आनंद महिन्द्रा अपने ट्वीटर हैंडर पर एक इमोशन कर देने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इसे देखने के बाद यह शिकायत नहीं करूंगा कि साल 2020 कितना कठिन साल रहा है। मल्लेश्वर राव, मैं आपको सलाम करता हूं और आपका सहयोग करूंगा। जब आप दूसरों की कठिनाइयों को दूर करते हैं तो जीवन मुश्किल नहीं होती है।

जानें क्या है इस विडियो में
आनंद महिन्द्रा ने एक शख्स का वीडियो शेयर किया है जो कि हैदराबाद के रहने वाले मल्लेश्वर राव का है जो पार्टी में बचे हुए खाने को हर दिन गरीब और बेसहारा भूखे बच्चों में बांटते हैं। लोगों की पार्टियों में आम तौर पर जो खाना बर्बाद कर दिया जाता है वहीं मल्लेश्वर नाम के ये युवक पार्टियों में बचा खाना लेकर अपनी गाड़ी पर रखकर ले जाकर लगभग 2 हजार लोगों का पेट भर रहे हैं। मल्लेश्वरम एक इंजीनियर हैं जो पिछले 9 साल से ये नेक काम करके फरिश्ता बन कर बच्चों का पेट भर रहे हैं।

साल 2011 में शुरू किया फूड नेटवर्क
पेशे से इंजीनियर हैदराबाद के मल्लेश्वर राव ने साल 2011 में 'डोंट वेस्ट फूड' नाम के एक फूड नेटवर्क तैयार किया। इसके पीछे राव की सोच थी कि कोई भी गरीब खाली पेट कभी न सोए। राव इसके लिए कई रेस्टोरेंट और पार्टियों में बचे हुए खाने को फेंकने के बजाय जमाकर उन्हें देने के लिए कहते हैं और इसे भूखे लोगों तक पहुंचाते हैं। मल्लेश्वर पहले को पहले से ही बता दिया जाता है उसके बाद खाना मेहमानों को सर्व होने के बाद जो बचता है उसे वो गरीब बच्चों को जाकर खिला देते हैं।
I will not complain about 2020 being a difficult year after having seen this. Malleshwar Rao, I salute you & will support you. Life isn’t difficult when you remove the difficulties of others... pic.twitter.com/9YmsYhlo87
— anand mahindra (@anandmahindra) December 29, 2020












Click it and Unblock the Notifications