आनंद महिंद्रा ने सोमवार की शुरुआत के लिए दिया जबरदस्त संदेश, सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल

नई दिल्ली। उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपनी पोस्ट व जबरदस्त रिप्लाई की चलते वह काफी चर्चा में रहते हैं। आनंद महिंद्र सोशल मीडिया के जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अक्सर अपने हाथ आगे बढ़ाते हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ भी होती है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया के जरिए लोगों के जीवन में सकारात्मकता लाने और उन्हें कुछ अच्छा करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। एक ऐसा ही प्रेरणादायक ट्वीट आनंद महिंद्रा ने किया है जोकि काफी वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोमवार की शुरुआत इस संदेश से

सोमवार की शुरुआत इस संदेश से

आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया है और लोगों को सोमवार की शुरुआत एक सकारात्मक संदेश के साथ करने की बात कही है। आनंद महिंद्रा ने पोस्ट करके लिखा, अपने भूतकाल के बंधक कभी मत बनिए, जो भी कुछ हुआ वह आपके लिए एक शिक्षा थी नाकि जीवन भर की सजा। आनंद महिंद्रा ने इस संदेश के जरिए कहा कि मैं सोमवार की शुरुआत इस संदेश के साथ करता हूं और उस दुविधा से बाहर निकलने की कोशिश करता हूं कि मैं वो काम अलग तरह से कर सकता था। मैं अपना ध्यान इस बात पर केंद्रित करता हूं कि आगे से मैं क्या अलग तरह से कर सकता हूं।

 आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल

आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल

आनंद महिंद्रा के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बड़ी संख्या में आनंद महिंद्रा के ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा हमे आज पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है कि जो वास्तविक सच्चाई है, शुक्रिया, आनंद सर इस प्रेरणा के लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमारा बीता हुआ कल हमारे आज को परिभाषित नहीं करना चाहिए।

लोगों ने जमकर की तारीफ

लोगों ने जमकर की तारीफ

एक अन्य यूजर ने ट्वीट करके लिखा, सर आपके विचार सच में बहुत अच्छे हैं। जो हुआ वह इतिहास है, आने वाला कल रहस्य है, आज एक तोहफा है जिसे हम प्रेजेंट कहते हैं। आपको सोमवार और पूरे सप्ताई की बधाई। आनंद खन्ना नाम के यूजर ने लिखा, मैं कभी भी जो बीत गया उसपर अफसोस नहीं करता हूं बल्कि आगे बेहतर करने पर ध्यान देता हूं और अनुभव हासिल करने की कोशिश करता हूं। अनुभव सबसे अच्छा शिक्षक है और हमे एक्सपर्ट से सीखने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+