आनंद महिंद्रा ने आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने पर पूछा, यह पहले क्यों नहीं हुआ?

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर को दिए गए विशेष राज्य का दर्जा सोमवार को खत्म हो गया है, जिसके बाद हर वर्ग की ओर से इस फैसले को लेकर प्रतिक्रिया आ रही है। तमाम विपक्षी दल जहां इसे संविधान के इतिहास का काला दिन बता रहे हैं तो कई दल ऐसे भी हैं जो सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बता रहे हैं। इन तमाम प्रतिक्रियाओं के बीच उद्योगपति आनंद महिंद्र ने भी इस पूर मसले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। आनंद महिंद्रा ने इस फैसले का समर्थन करते हुए लिखा कि यह आखिर पहले क्यों नहीं हुआ।

कश्मीरियों को गले लगाने का समय

कश्मीरियों को गले लगाने का समय

आनंद महिंद्रा ने कहा कि कुछ फैसले ऐसे होते हैं, जो जब भी लिए जाते हैं, उनपर लोग प्रतिक्रिया देते हैं कि आखिर यह फैसला पहला क्यों नहीं लिया गया। आज का फैसला भी इसी श्रेणी में आता है। यह समय है जब हम सबको मिलकर कश्मीरियों को गले लगाना चाहिए, वह हमारे अभिन्न अंग हैं, वह हमारे देश का अभिन्न हिस्सा हैं। बता दें कि सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में यह बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म किया जाता है।

राज्यपाल ने लिया सुरक्षा का जायजा

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों के तौर पर पुनर्गठित करने के प्रस्ताव वाले विधेयक को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है। उच्च सदन ने इस विधेयक को पारित कर दिया। इस बिल के पास होने के बाद राज्य के प्रशासन को अब राज्य की सुरक्षा का डर सता रहा है। राज्यसभा में बिल पास हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, आर्मी कमांडर नॉर्दर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों, जीओसी 15 कोर से श्रीनगर के राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को संसद में बिल पास होने के बाद सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

अनुच्छेद 370 हटाने के ऐलान के बाद अब राज्य के सभी हिस्सों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। जम्मू संभाग में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजर संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर है। जम्मू शहर समेत इस संभाग के 10 जिलों में एहतियातन धारा 144 लगा दी गई है। जम्मू की सड़कों पर बैरीकेडिंग करके वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, लेकिन शहर को कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+