कोरोना वायरस को लेकर आनंद महिंद्रा ने किया ऐसा ट्वीट, नाराजगी के बाद डिलीट कर मांगी माफी
नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले उद्योगपतियों में से एक हैं। वह हर समाजिक मद्दों पर अपनी राय अक्सर व्यक्त करते रहते हैं। इसके साथ ही वे कई बार लोगों के अजीबो-गरीब अविष्कारों को भी शेयर करते रहते हैं। शनिवार को लॉकडाउन के बीच आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर पत्तियों का मास्क पहले एक महिला और उसके बच्चे की फोटो शेयर की थी। अब इस फोटो को लेकर महिंद्रा को अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें माफी मांगते हुए ट्वीट डिलीट करना पड़ा है।

मास्क को लेकर आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर भड़के लोग
शनिवार को महिंद्रा ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें एक बच्ची और मां दिख रही है। दोनों ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए असली मास्क की जगह पत्तियों को घागे में बांधकर मुंह पर मास्क की तरह पहना था। इस फोटो को शेयर करते हुए महिंद्रा ने लिखा था 'मां और बच्ची ने पत्ते से बने मास्क लगा रखे हैं। कोरोना वायरस के इस दौर में ये फोटो लोगों के बीच पहचान बन जाएगी। इससे ये साफ होता है कि प्रकृति हमें वो सारी चीजें देती है जिसकी हमें जरूरत है।
डिलीट किया ट्वीट, मांगी माफी
इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर लोग महिंद्रा की आलोचना करने लगे। कॉमेडियन अदिति मित्तल ने लिखा कि आनंद ये जश्न मनाने की चीज नहीं है। ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि जिससे साबित हो सके कि पत्ते से बने मास्क से बचाव होता है। वे यह पर्यावरण जागरूकता के लिए नहीं कर रहे हैं। वे यह इसलिए कर रहे हैं कि, उनके पास जीवन बचाने के लिए को लिए मास्क नहीं हैं। इसके साथ ही कई लोगों ने ट्विटर पर आनंद महिंद्रा की आलोचना की।
गलती मानने पर लोगों ने महिंद्रा की तारीफ भी की
अदिति मित्तल के ट्विट को रीट्वीट करते हुए महिंद्रा ने इस पोस्ट को डिलीट कर लोगों से माफी मांग ली। महिंद्रा ने लिखा कि, आप सही हैं, मैं देख सकता हूं कि मेरा ट्वीट स्थिति की विषमता के लिए कैसे असंवेदनशील दिखा रहा है। मैंने इसे हटा दिया है। गलती मानने पर लोगों ने महिंद्रा की तारीफ भी की है। आशीष चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि, आपकी संवेदनशीलता दिख रही है। बहुत कम लोगों में ऐसी विनम्रता होती है।












Click it and Unblock the Notifications