कोबरा साथ लेकर ऑफिस गया परेशान बुजुर्ग, महीनों से लटका काम मिनटों में हुआ

गडग। कर्नाटक में एक बुजुर्ग ने ऐसा काम किया जिसको देखकर लोग हैरान रह गए और तहसील के दफ्तर में महीनों से लटका उनका काम मिनटों में हो गया। गडग जिले के निवासी यह बुजुर्ग 8 महीनों से पेंशन न मिलने की वजह से परेशान थे जिसके बाद वह गले में कोबरा को लपेटकर ऑफिस पहुंच गये।

An old man went to office with cobra for getting pension in Karnataka

गडग के रोना तहसीन निवासी 68 साल के माबू साबा राजेखन की पेंशन आठ महीने से रुकी हुई है। वह पेंशन के लिए ऑफिस का चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गए। जब ऑफिस और बैंक में कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोबरा का सहारा लिया। एक कोबरा कहीं से पकड़ा और गले में लटकाकर जब ऑफिस पहुंचे। उन्होंने रुकी हुई पेंशन देने की मांग की वरना परिणाम झेलने की चेतावनी दी।

ऑफिस में गुस्साए माबू के हाथ में कोबरा को देखकर स्टाफ इधर-उधर भागने लगे। माबू ने कहा कि वह इस उम्र में काम नहीं कर सकता इस वजह से खाने के लाले पड़े हैं। इसके बाद माबू की शिकायत पर वहां एक अफसर ने पेंशन दिलवाने का आश्वासन दिया तो माबू वहां से चले गए और उन्होंने कोबरा को छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+