घर में भी पति-पत्नी नहीं सुरक्षित, रात में मौत बनकर आया हाथी
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। घर के बाहर सो रहे पति-पत्नी को रात में हाथी ने कुचल दिया जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

कोरबा के कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में यह घटना हुई है। गर्मी की वजह से पति-पत्नी घर के बाहर सोये हुए थे तभी रात में एक जंगली हाथी आया और उसने सोये हुए पति-पत्नी पर हमला कर दिया।
हाथी के इस हमले में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। इलाके के 50 के करीब हाथियों के होने की बात उन्होंने कही है।












Click it and Unblock the Notifications