राजस्थान के जयपुर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3
नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके आज सुबह तकरीबन 9.43 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की झटकों की तीव्रता 4.3 थी। भूकंप के झटके आस-पास के रिहायशी इलाकों में महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी, लिहाजा किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications