जम्मू-कश्मीर में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार दोपहर 12:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई है। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान के समाचार नहीं हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस भूकंप से कहीं किसी तरह का कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। इस भूकंप के केंद्र के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

भूकंप आने के पीछे ये होती है मुख्य वजह
धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब दबाव ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता का भूकंप लाता है कैसी तबाही
0 से 1.9 की तीव्रता का भूकंप सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है। इतनी तीव्रता का भूकंप आमतौर पर महसूस भी नहीं होता है। 2 से 2.9 तीव्रता के भूकंप को हल्का कंपन माना जाता है। इससे ज्यादा नुकसान होता है। 3 से 3.9 तीव्रता वाले भूकंप का असर कुछ ऐसा होता है मानो आपके पास से कोई ट्रक गुजर गया हो।












Click it and Unblock the Notifications