भारत को छोटा करना पड़ेगा पाक बॉर्डर पर लगा तिरंगा, ये है वजह
पाकिस्तान ने झंडा लगाते वक्त इस पर आपत्ति जताई थी जिसे बीएसएफ ने खारिज कर दिया था, हालांकि पोल की साइज तो 355 फीट ही रहेगी लेकन झंडे की साइज कम की जाएगी।
अमृतसर। भारत और पाकिस्तान की सीमा के नजदीक अटारी में बीते महीने लगाया गया 355 फीट का तिरंगा अब छोटा कर दिया जाएगा। ऐसा हवाओं के चलते किया जा रहा है। झंडे के रखरखाव की जिम्मेदारी अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को मिली है।

बताया गया कि अब इस झंडे का साइज छोटा कर दिया जाएगा। बता दें कि यह झंडा पाकिस्तान से भी दिखता है। ट्र्स्ट अब 355 फीच की ऊंचाई पर लगे इस झंडे को 72 फीट से 48 फीट करना चाहती है। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार झंडे की लंबाई और ऊंचाई 3:2 का रखना है।
ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार छोटा झंडा हल्का होगा। पहले के झंडे से इसकी कीमत भी कम होगी, जो 100 किलो ग्राम से ज्यादा होता था और 1 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत होती है।
ट्रस्ट का यह भी कहना है कि उनकी योजना है कि अटारी बीटिंग रिट्रीट देखने आने वाले लोगों से मदद की अपील करने के लिए एक बोर्ड लगाएंगे। ताकि झंडे की खरीद के लिए पैसे आते रहें। साथ ही ट्रस्ट झंडे के रख रखाव के लिए ई-टेंडरिंग की व्यवस्था करना चाहता है, जिसकी सालाना कीमत 30 लाख रुपए है।
10 झंडे किए हैं ऑर्डर
बता दें कि इस झंडे को पहली बार 5 मार्च को फहराया गया था। तब से अब तक यह चार बार गिर चुका है। बीते 4 मार्च को ही झंडा तेज हवाओं के कारण नीचे गिरा और फट भी गया था। एक मौके पर तो मरम्मत किए गया झंडा फहराया गया था।
ट्रस्ट के एसई राजीव सेखरी ने कहा कि इस बार छोटे साइज के 10 झंडे ऑर्डर किए गए हैं। हमें उम्मीद है कि छोटा झंडा लंबे समय तक चलेगा। उम्मीद है कि झंडे इस हफ्ते के आखिर तक हमें मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications