अमृतसर ट्रेन हादसाः रेलवे ट्रैक खाली कराने गई पुलिस पर पथराव, 1 जवान घायल, देखें वीडियो
चंडीगढ़। अमृतसर ट्रेन हादसे में 60 लोगों की मौत के बाद से लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा है। मृतक परिवारों के परिजन इतने गुस्से में हैं कि उन्होंने आज पुलिस पर पत्थराव कर दिया। रविवार सुबह काफी संख्या में लोग जोड़ा फाटक पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठे हुए थे, ये लोग ट्रैक पर बैठकर धरना देना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा और वो उन्हें हटाने पहुंची तो इन लोगों मे जमकर पुलिसवालों के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

मामला बढ़ता देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस पत्थरबाजी में एक जवान के घायल होने की खबर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जवान की आंख पर पत्थर लगा है।
अमृतसर हादसे में 60 लोगों की मौत हुई है
आपको बता दें कि अमृतसर के निकट शुक्रवार शाम अमृतसर के चौड़ा बाजार स्थित जोड़ा फाटक के रेलवे ट्रैक पर लोग मौजूद थे, पटरियों से महज 200 फुट की दूरी पर पुतला जलाया जा रहा था, इसी दौरान जालंधर से अमृतसर जा रही डीएमयू ट्रेन वहां से गुजरी और ट्रैक पर मौजूद लोगों को कुचल दिया, इस हादसे में 60 लोगों की मौत हुई है, जबकि 72 लोग घायल हैं, हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार करीब 100 किमी. प्रति घंटे थी।












Click it and Unblock the Notifications