अमृतसर ट्रेन हादसा: दशहरा समारोह के आयोजक ने VIDEO जारी कर खुद को बताया बेगुनाह
नई दिल्ली। अमृतसर में दहशरे की शाम हुए भीषण ट्रेन हादसे में मारे गए 61 लोगों का जब बीते शनिवार को सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया तो दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए। हादसे के बाद से ही दशहरा समारोह की मुख्य आयोजक नगर निगम पार्षद विजय मदान और उनका बेटा सौरभ मदान मिट्ठू फरार है। अब सौरभ ने एक वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है।

वीडियो में सौरभ कह रहा है कि आयोजन के सारे नियम कानून पालन किए गए। हर जरूरी अनुमति ली गई थी। इसके अलावा दर्जनों बाद भीड़ से अनुरोध किया गया कि वो रेलवे ट्रैक पर खड़े न हों। सौरभ ने कहा कि हादसे में वो भी काफी सदमे में हैं। सौरभ ने कुछ लोगों पर बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications