Viral Video: अमृतसर में लगा Banana Shake का लंगर, 11 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो,दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन
Amritsar Banana Shake Langar Video: लंगर, भंडारा या फिर प्रसादा ऐसे आयोजन है, जो भोजन से कहीं ज्यादा है। यह करुणा, समानता और समाज के लोगों की सेवा की भावना का प्रतीक है। हमारे देश में सिख भाई लंगर का आयोजन करते रहते हैं, जिसमें बड़ी मात्रा में भोजन तैयार किया जाता है और सभी को परोसा जाता है, जिससे निस्वार्थता सेवा का भाव होता है।
हालांकि, इस सदियों पुरानी परंपरा में हाल ही में एक बदलाव ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इतना ही वीडियो को देख लोगों का रिएक्शन भी देखने लायक है।

इंस्टाग्राम अकाउंट '@amritsarislive' द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें अमृतसर में सिख लोगों के एक समूह को लंगर में ताजा केले का शेक तैयार करते हुए दिखाया गया है। इस क्लिप को 11 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जिसमें पुरुष केले के ढेरों को छीलते हुए, उन्हें एक बड़े मिक्सर में डालते हुए, और उन्हें ताजे दूध के साथ एक मलाईदार शेक में मिलाते हुए दिखाई देते हैं।
वीडियो की शुरुआत में पुरुष बड़े ट्रे पर छिलके वाले केले को सावधानी से सजाते हैं और फिर बड़े आकार के मिक्सर में ताजा दूध डालते हैं। फिर मलाईदार केले के मिल्कशेक को बड़े कंटेनर में डाला जाता है, जो छोटे प्लास्टिक के गिलास में परोसने के लिए तैयार होता है।
आप भी देखिए बनाना शेक के लंगर का वीडियो
वैसे तो पारंपरिक लंगर भोजन में आमतौर पर दाल, चावल और रोटी जैसे सरल लेकिन पौष्टिक व्यंजन शामिल होते हैं, लेकिन इस बार बनाना शेक के लंगर ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। हालांकि इसके पीछे के भाव वो ही सेवा और समानता के हैं, जिसके लोगों ने जमकर आनंद उठाए।
इंस्टाग्राम पर रिएक्शन की भरमार
जैसे-जैसे वीडियो फैलता गया, इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी प्रशंसा को रोक नहीं पाए। कमेंट में रिएक्शन की बाढ़ आ गई, जिसमें कई लोगों ने इसपहल की जमकर तारीफ की। किसी ने लिखा की पंजाबियों का जैसा दिल किसी के पास नहीं हो सकता तो, किसी ने इसे 'स्वादिष्ट और सेहतमंद' करारा दिया।









Click it and Unblock the Notifications