Amritpal Singh: अब सूट-बूट, गॉगल में नजर आया अमृतपाल सिंह, सामने आया CCTV फुटेज
अमृतपाल सिंह एक बार फिर से सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है, इसमे देखा जा सकता है कि वह सूट-बूट में है और उसने काला चश्मा पहना है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने की हर संभव कोशिश पुलिस कर रही है, लेकिन अभी तक अमृतपाल पुलिस की पकड़ से दूर है। पिछले कुछ दिनों से अमृतपाल लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है और भेष बदल-बदल कर यहां से वहां भाग रहा है। अमृतपाल सिंह का ताजा फुटेज जो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि वह सूट-बूट पहनकर, चेहरे पर गॉगल लगाकर पुलिस की आंख में धूल दे रहा है। यूं तो अमृतपाल सिंह अक्सर पारंपरिक वेशभूषा में नजर आता है, लेकिन पुलिस को चकमा देने के लिए उसने सूट-बूट पहना। फुटेज में देखा जा सकता है कि अमृतपाल काले रंग की पैंट, जैकेट पहने है। सिर पर उसने गहरी कत्थई रंग की पगड़ी पहनी है और चेहरे पर काला चश्मा पहन रखा है।
पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है उसमे अमृतपाल सिंह बदले हुए अंदाज में नजर आ रहा है। यह फुटेज 20 मार्च का है। माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह यहां अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा था। वीडियो के सामने आने के बाद यह जानकारी भी पता लगी है कि अमृतपाल अमृतसर से हरियाणा के कुरक्षेत्र पहुंचा है। सूत्रों का कहना है कि वह यहां से दिल्ली पहुंचने की फिराक में है। दिल्ली और पंजाब की पुलिस टीम लगातार अमृतपाल सिंह को पकड़ने की कोशिश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की टीम दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित बस अड्डे पर भी कल पहुंची थी।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अमृतपाल सिंह एक महिला के घर से बाहर निकल रहा है, उसके हाथ में एक छाता भी है जिससे वह खुद को छिपाने की कोशिश कर रहा है। बलजीत कौर नाम की महिला के घर पर अमृतपाल छिपा था, यहां पर पापलप्रीत सिंह भी अमृतपाल सिंह के साथ मौजूद थी। दोनों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि अमृतपाल सिंह पर हत्या, सरकार काम में बाधा डालने, समाज में नफर फैलाने का केस दर्ज है, वह पिछले शनिवार से फरार है। पुलिस लगातार उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन हर बार अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देने में सफल रहा है। वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह उस वक्त चर्चा में आया था जब अपने समर्थकों के साथ उसने पिछले महीने अपने साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था। इस दौरान कई पुलिसवाले घायल हुए थे।
In a new CCTV footage allegedly #AmritpalSingh can be seen in a shirt, pants and jacket walking down in a street of #Patiala on March 19, a day after #Punjab Police launched a massive crackdown against 'Waris Punjab De' outfit. pic.twitter.com/ImBvJ78Fya
— Parteek Singh Mahal (@parteekmahal) March 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications