Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रेस्‍टफीड करातीं अमृता राव की फोटो शेयर कर पति RJ अनमोल ने लिखा इमोशनल पोस्‍ट, जानिए क्‍या

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अमृता ने बेटे को जन्‍म दिया है। अमृता और अनमोन इस खास पल को खूब एंज्‍वॉय कर रहे हैं। इस बीच अनमोन ने अमृता राव की एक फोटो शेयर की है जो अब वायरल हो गया है। इस तस्‍वीर में अमृता राव बेटे को वीर को ब्रेस्‍ट फीडिंग करवा रही हैं। अनमोल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अमृता का वीर को फीड करना सबसे खूबसूरत साइट है जिसे मैं रोज देखता हूं।" आपको बता दें कि अमृता और अनमोल ने 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी।

अमृता को ऐसे देखना काफी पवित्र

अमृता को ऐसे देखना काफी पवित्र

तस्‍वीर में आप देख सकते हैं कि अमृता राव व्‍हाइट टॉप और ब्‍लू जींस में नजर आ रही हैं। वो कैमरे के सामने पीठ कर बैठी हुई हैं। उनकी गोद में उनका बेटा वीर है। पति अनमोल ने तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा 'वीर को फीड कराती हुई हर दिन अमृता को देखना मेरे लिए सबसे खूबसूरत नजारा है। यह काफी अनोखा और मैजिकल है...और काफी पवित्र। अनमोल ने आगे लिखा ये काफी मुश्‍किल काम है। पूरी रात, पूरा दिन... ऐसा करते हुए उसके चेहरे पर हमेशा स्‍माइल होती है। मां और बच्‍चे के बीच का बॉन्‍ड अलग देखा है। मैं तुम्‍हें सल्यूट करता हूं। इसके साथ ही मैं धरती की हर मां को सल्यूट करता हूं। मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि मदर्स डे का इंतजार क्‍यों करना। मैं कहता हूं कि मदर्स डे का इंतजार क्यों करना।'

कुछ दिनों पहले अमृता ने भी शेयर किया था अनमोल कर वीडियो

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले अमृता राव ने भी पति अनमोल का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें अनमोल बेटे को तैयार करने से लेकर उन्‍हें खिलाने पिलाने और देखभाल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अमृता ने कैप्‍शन लिखा था "जब वीर आपके आस-पास हो, तब हम यह नहीं कह सकते कि जल्दी मत करो..मम्मी के बिना पापा कुछ नहीं हैं।"

जानिए अमृता राव के बारे में

अमृता राव का जन्म 7 जून 1981 में मुंबई में हुआ था। उन्हे अंग्रेजी, हिन्दी, मराठी और कोंकणी भाषाओं का ज्ञान है। अमृता राव ने अपने बॉयफ्रेंड अनमोल(जो की एक रेडियो जॉकी है) उनसे, 15 मई 2016 को मुंबई में शादी की है। अमृता और अनमोल का एक बेटा है। अमृता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अमृता ने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म अब के बरस से की थी। इसके बाद वह मस्ती, मैं हूँ ना, वाह लाइफ हो तो ऐसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर असफ़ल भी रही जैसे दीवार, शिखर, प्यारे मोहन शामिल हैं। उसके बाद वह सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह में नजर आई, इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आये थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+