Amrit Bharat Express: बंगाल से तमिलनाडु के लिए अमृत भारत ट्रेन, एक तीर से PM ने साधे दो निशान!
Amrit Bharat Express: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दो ऐसे राज्य हैं जिनमें पिछले एक दशक में बीजेपी का जनाधार बढ़ा है, लेकिन सत्ता से दूर है। दोनों प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इलेक्शन से कुछ महीने पहले इन दो राज्यों में कई बड़ी सौगात का ऐलान किया जा रहा है। एक दिन पहले (18 जनवरी) सांतरागाछी (पश्चिम बंगाल) से तांबरम (चेन्नई) के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू कर दी है।
इस ट्रेन की नियमित सेवाएं जल्द शुरू होने जा रही हैं। यह ट्रेन खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के यात्रियों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प मानी जा रही है। बंगाल से चेन्नई के लिए अमृत भारत ट्रेन पीएम मोदी और बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक है।

Bengal Chunav: बंगाल और तमिलनाडु में बीजेपी लगा रही पूरा जोर
पीएम नरेंद्र मोदी कई बार दोहरा चुके हैं कि बीजेपी का विस्तार दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक होगा। तमिलनाडु में पार्टी ने एआईएडीएमके के साथ अलायंस किया है और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पीएम ने दिल्ली में पोंगल त्योहार भी मनाया था। दूसरी ओर बंगाल की बात करें, तो बीजेपी अब वहां मुख्य विपक्ष है। 15 साल की एंटी इनकंबेंसी के खिलाफ संघ और बीजेपी दोनों सधी हुई रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इन दो विपक्षी राज्यों को जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस सिर्फ एक ट्रेन नहीं बल्कि रणनीतिक कदम भी है।
छोटे कारोबारियों और कम आय वाले यात्रियों को होगा फायदा
- यह ट्रेन न सिर्फ लंबी दूरी को कवर करती है बल्कि कम किराए में भरोसेमंद यात्रा का विकल्प भी देती है।
- दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों, मजदूरों, छात्रों और व्यापारियों के लिए यह सेवा बेहद फायदेमंद साबित होगी।
- बंगाल से तमिलनाडु तक साड़ी, कपड़ों और मसालों का व्यापार होता है। इस ट्रेन से छोटे व्यापारियों और आम लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।
Amrit Bharat Express: साप्ताहिक चलेगी ट्रेन
यह एक साप्ताहिक ट्रेन सेवा है, जो दो ट्रेन नंबरों के तहत ट्रेन नंबर 16107 (चेन्नई से बंगाल) से चलाई जाएगी। ट्रेन हर शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे तांबरम से रवाना होगी और अगले दिन शनिवार को रात 8:15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। कुल यात्रा समय लगभग 28 घंटे 45 मिनट होगा। ट्रेन नंबर 16108 (बंगाल से चेन्नई) चलेगी। यह ट्रेन हर शनिवार को रात 11:55 बजे सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी और मंगलवार सुबह 10:00 बजे तांबरम पहुंचेगी।
Amrit Bharat Express: किराया और कोच व्यवस्था
- अमृत भारत एक्सप्रेस एक नॉन-एसी ट्रेन है, जिसमें मुख्य रूप से स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास (जनरल) कोच लगाए गए हैं।
- स्लीपर क्लास किराया: लगभग ₹500 प्रति 1000 किमी की दर से। पूरी यात्रा (करीब 1668 किमी) के लिए किराया लगभग ₹835 होगा, इसके अलावा आरक्षण शुल्क और अन्य अधिभार अलग से लगेंगे।
- सेकंड क्लास (जनरल): न्यूनतम किराया 50 किमी तक के लिए ₹36 तय किया गया है।
- इस ट्रेन में डायनेमिक प्राइसिंग लागू नहीं है, यानी किराया मांग के अनुसार नहीं बढ़ेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रूट और प्रमुख स्टॉपेज
यह ट्रेन चार राज्यों - पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु - से होकर गुजरेगी।
Santaragachi to Tambaram: 4 स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन
पश्चिम बंगाल: खड़गपुर जंक्शन
ओडिशा: बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, ब्रह्मपुर, पलासा
आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम रोड, दुव्वाडा (विशाखापत्तनम), राजमुंदरी, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, सुल्लूरपेटा
तमिलनाडु: चेन्नई एग्मोर, तांबरम












Click it and Unblock the Notifications