अमरावती केमिस्ट हत्याकांड : 15 जुलाई तक NIA की हिरासत में भेजे गए सभी 7 आरोपी
महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की स्पेशल कोर्ट ने सातों आरोपियों को 15 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि गत 21 जून को उमेश कोल्हे की हत्या हुई थी।
मुंबई, 07 जुलाई : अमरावती के दवा दुकान संचालक उमेश कोल्हे की हत्या (अमरावती केमिस्ट हत्याकांड ) मामले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने हत्या के सात आरोपियों को 15 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया। अमरावती केमिस्ट हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड की पहचान इरफान शेख के रूप में हुई है।

गुरुवार को अमरावती केमिस्ट हत्याकांड (amravati chemist umesh kolhe) मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सभी सातों आरोपियों को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सातों आरोपियों को 15 जुलाई तक एनआईए की कस्टडी में भेजने का निर्देश दिया। बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुदस्सर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान, आतिब राशिद, यूसुफ खान के रूप में हुई है।
बीजेपी नेता नूपुर शर्मा से कनेक्शन
गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से पैदा हुए विवाद के बाद से नूपुर शर्मा (nupur sharma prophet) भी सुर्खियों में हैं। उमेश कोल्हे ने कथित तौर पर नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था। जिसके विरोध में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि पैगंबर पर टिप्पणी से विवादों में घिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया है।
आपत्तिजनक सामान बरामद
मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उमेश कोल्हे का गला काट दिया था। अधिकारियों के मुताबिक उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोपियों के पास से नफरत फैलाने वाले पैम्फलेट, चाकू, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एनआईए और महाराष्ट्र पुलिस ने उक्त सामान राज्य के आरोपी के परिसरों से तलाशी के दौरान बरामद किए।












Click it and Unblock the Notifications