अमिताभ की नातिन नव्या नंदा इस वजह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हुईं फैन, जमकर की तारीफ
अमिताभ की नातिन नव्या नंदा इस वजह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हुईं फैन, जमकर की तारीफ
मुेबई। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा सोशल मीडिया पर अपने नाना की तरह खूब एक्टिव रहती हैं। नव्या ने लॉकडाउन ने विदेश से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है। नव्या नवेली नंदा देश की वित्त मंत्री से काफी प्रभावित नजर आ रही है। नव्या ने निर्मला सीतारमण का एक वीडियो शेयर करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ की है।

नव्या नंदा इस वजह से निर्मला सीतारमण की हुईं फैन
नव्या नवेली नंदा ने निर्मला सीतारमण का बजट वाले दिन का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर सोमवार को शेयर किया। इस वीडियो में निर्मला सीतारमण एक पुरुष से नाराज नजर आ रही है। जो वित्त मंत्री की प्रेस कान्फ्रेंस में एक महिला पत्रकार को प्रश्न पूछने से रोकता है। वीडियो में महिला पत्रकार मंत्री से कहती हैं कि मुझे आपसे दो सवाल पूछने हैं। वहीं प्रेस कान्फ्रेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे एक युवक ने टोकते हुए कहा कि आप दो साल नहीं पूछ सकती हैं क्योंकि और लोग भी इंतजार कर रहे हैं। उस व्यक्ति ने कहा कि आप एक ही सवाल पूछ सकती हैं।

नव्या ने निर्मला सीतारमण की तारीफ करते हुए लिखी ये बात
ये बात देश की महिला वित्त मंत्री सीतारमण को सुनाई दे जाती है तभी वो उस शख्स से कहती है कि वो महिला पत्रकार से एक ही सवाल पूछने के लिए ही क्यों कह रहे हैं? आप उन्हें रोक नहीं सकते। वित्त मंत्री की इस बात से नव्या प्रभावित हुई और उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। नव्या ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'कुछ और लोग सत्ता में हैं, जो सेक्सिज्म का विरोध कर रहे हैं, जो हमेशा दिखता है। बता दें नव्या इससे पहले भी महिलाओं के हित में कई बार अपने विचार रख चुकी।

नव्या ने कहा था हमें अंडरएस्टिमेट किया जाता है
बता दें नव्या इससे पहले भी महिलाओं के हित में कई बाइ अपने विचार रख चुकी। वह आरा हेल्थ फाउंडेशन की संचालक भी हैं। यह संगठन मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाने का काम करता है। नव्या ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि उन्हें भी लड़की होने के चलते उन्हें लोग कम आंकते हैं। इसकी वजह यह है कि पूरी इंडस्ट्री पुरुष प्रधान है। नव्या नवेली ने इंस्टाग्राम लाइव पर कहा, 'आप जब लोगों से नए काम के लिए मिलते हैं और उनसे बात करते हैं तो हमसे बात करके वह एक तरह से दया दिखाते हैं। उन्हें यह नहीं लगता कि इसे भी कुछ काम आता होगा।' नव्या ने कहा था कि यहां हमें अंडरएस्टिमेट किया जाता है। ऐसा लगता है कि जैसे हमें हर दिन यहां खुद को प्रूव करना होगा। कई बार मुझे लगता है यह व्यक्ति ऐसे क्यों बात कर रहा है कि जैसे मैं बेवकूफ हूं।












Click it and Unblock the Notifications