लालबाग के राजा के दर पर पहुंचे अमिताभ और मुकेश अंबानी, टेका मत्था, तस्वीरें वायरल

मुंबई। इस वक्त पूरे देश में गणेश उत्सव का शोर है, फिलहाल ये त्योहार अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, आम जनता से लेकर खास तक, सभी अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और कुछ दिनों बाद विधि-विधान से उनका विसर्जन किया जाता है, इस दौरान मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। देश की तमाम बड़ी हस्तियां लाइन में लगकर बप्पा के दर्शन करती हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने लालबाग के राजा के दर्शन किए, बच्चन परिवार संग देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी अपने दोनों बेटों और बहू श्लोका मेहता संग बप्पा के दर पर मत्था टेकते नजर आए।

मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन ने किए लालबाग के राजा के दर्शन

मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन ने किए लालबाग के राजा के दर्शन

वैसे आपको बता दें कि इस बार गणपति उत्सव का पर्व 2 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक है , जिसका अर्थ ये हुआ कि 12 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा।वैसे तो गणपति कहीं एक दिन, कहीं 3 दिन, कहीं 5, 7 दिन या कहीं पूरे 10 दिन तक विराजते हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन ही खत्म होता है और इस बार अनंत चतुर्दशी 12 सितंबर को है।

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

  • सुबह - प्रातः 06:16 से प्रातः 07:48 तक
  • फिर प्रातः 10:51 से प्रातः 03:27 तक
  • दोपहर मुहूर्त - शाम 04:59 से शाम 06:30 तक
  • शाम मुहूर्त (अमृता, चर) - प्रातः 06:30 अपराह्न से 09:27 बजे
  • रात्रि मुहूर्त (लब) - 12:23 AM से 01:52 AM, 13 सितंबर
  • चतुर्दशी तिथि शुरू होती है - 05:06 AM 12 सितंबर, 2019 को
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त - 07:35 AM 13 सितंबर, 2019 को

क्या है 'विसर्जन'?

'विसर्जन' शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है कि 'पानी में विलीन होना', ये सम्मान सूचक प्रक्रिया है इसलिए घर में पूजा के लिए प्रयोग की गई मूर्तियों को विसर्जित करके उन्हें सम्मान दिया जाता है।

अनंत चतुर्दशी

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का व्रत किया जाता है। इस दिन अनंत के रूप में हरि की पूजा होती है। पुरुष दाएं तथा स्त्रियां बाएं हाथ में अनंत धारण करती हैं। अनंत राखी के समान रूई या रेशम के कुंकू रंग में रंगे धागे होते हैं और उनमें चौदह गांठे होती हैं। इन्हीं धागों से अनंत का निर्माण होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+