मदर्स डे पर पर Big B ने खोला राज, आखिर क्यों मां तेजी बच्चन ने जड़ा था जोरदार थप्पड़

मुंबई। मदर्स डे( Mother's Day ) के मौके पर लोग अपनी मां को याद कर रहे हैं। उनके त्याग, उनके प्यार के लिए अपने-अपने तरीके से उनका आभार प्रकट कर रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी 'मदर्स डे' के मौके पर अपनी मां तेजी बच्चन को याद किया और उनकी कुछ यादें अपने फैंस के साथ साझा की। अमिताभ बच्चन ने सभी को मदर्स डे के मौके पर बधाई देते हुए अपने बचपन की यादों को ताजा किया।

 Amitabh Bachchan, Shoojit Sircar join hands for heartwarming Mothers Day song

उन्होंने फेसबुक लाइव शो के दौरान अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि मां शेरनी होती है, वह आपको सुरक्षा देती है। अमिताभ ने बताया कि एक बार जब वो दोस्तों के साथ लड़ाई करके घर लौटे तो रोते- रोते मां को बताया कि उनके दोस्तों ने उन्हें पीटा। इस बात को सुनते ही उनकी मां ने उन्हें एक और जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि जाओ उन्हें पीटकर आओ और उन्हें रूलाओ, खुद मत रोओ। मां की थप्पड़ खाकर अमिताभ फिर से बाहर गए और उन्होंने अपने दोस्तों को पीटा , जिन्होंने उनकी पिटाई की थी।

मदर्स डे के मौके पर अपने इस खास लाइव शो में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ शुजीत सरकार भी थे, जिन्होंने बताया कि उन्होंने एक गाने का वीडियो मदर्स डे के मौके पर यू ट्‌यूब पर डाला है। उन्होंने उन लोगों को भी सीख दी जो मां की उपेक्षा करते हैं। अमिताभ ने कहा कि जब आपकी मां आपके साथ नहीं होंगी तब आपको पता चलेगा कि मां क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+