सिगरेट से रॉकेट जला रहा था शख्स, वीडियो देखकर अमिताभ बच्चन के मुंह से निकल पड़ा, 'हे भगवान...'
नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और किसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय जाहिर करते हैं। वहीं, कई बार किसी यूजर की अजीबो-गरीब हरकत पर वे टोकते भी हैं और जरूरत पड़ने पर वे उन्हें सलाह भी देते हैं। वे अक्सर ट्विटर पर वीडियो भी शेयर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो बिग बी ने दिवाली के दिन शेयर किया।

सिगरेट से रॉकेट जलाता नजर आया शख्स
अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सिगरेट पीते-पीते रॉकेट जलाता नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा शख्स बिना डरे सिगरेट से रॉकेट जलाकर छोड़ रहा है। अमिताभ बच्चन ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हे भगवान, न करो ऐसे भैया।'
बिग बी रॉकेट जलाने के तरीके को देखकर हुए हैरान
बिग बी शख्स के रॉकेट जलाने के तरीके को देखकर काफी हैरान थे। इस वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोग शख्स को ऐसी हरकत ना करने की सलाह दे रहे हैं। जबकि कुछ लोग इस हरकत को शख्स का साहस बता रहे हैं। बता दें कि बिग बी सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते हैं, जो कि आजकल जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वे शो के दौरान प्रतिभागियों से बात भी करते हैं और अपने बारे में कई चीजें शेयर भी करते हैं।
कौन बनेगा करोड़पति मचा रहा है धमाल
कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में अब तक तीन कंटेस्टेंट एक करोड़ रु की राशि जीतने में कामयाब रहे हैं। इन तीन में से दो विजेता बिहार के हैं जबकि तीसरी विजेता महाराष्ट्र के अमरावती जिले की रहने वाली हैं। शो के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में कई दिग्गज हस्तियां शामिल होती हैं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है और अन्य लोगों के लिए मिसाल बनकर उभरे हैं। केबीसी के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में ऐसे ही एक दंपति डॉ. बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी डॉ. माधुरी पहुंचे थे। डॉ. बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी 'अपना घर' नाम से एक आश्रम चलाते हैं जहां गरीब और बेसहारा लोगों को आसरा दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications