अमिताभ की मोदी से करीबी पर बोले अमर सिंह.. वो तो कलाकार हैं..

नई दिल्ली। सपा के टिकट पर राज्यसभा का नामांकन भरने वाले अमर सिंह ने आईबीएन 7 के हॉट सीट प्रोग्राम में काफी दिलचस्प बातें की, अमर सिंह से जब पूछा गया कि उन्होंने कहा था कि वो कभी भी सपा में नहीं जायेंगे तो आज फिर वो कैसे..जिस पर अमर सिंह ने कहा कि हां मैंने ये बातें कही थी लेकिन परिवार में ये सब होता रहता है लेकिन आज की डेट में मेरे दिल में मुलायम या पार्टी की किसी भी व्यक्ति के लिए कोई गिला-शिकवा नहीं है।

जब अमर सिंह से पूछा गया कि राज्यसभा में जया बच्चन भी सपा सांसद हैं और आप के संबंध उनसे सही नहीं तो इस पर अमर सिंह ने कहा कि जब राज्यसभा में जया और रेखा आमने-सामने हो सकती हैं, अमिताभ बच्चन की पुत्र-वधू ऐश्वर्या राय रेखा के पैर छूकर मां कह सकती हैं तो फिर कुछ भी हो सकता है, वक्त बड़ा बलवान होता है इसलिए मैं इस पर कुछ ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं क्योंकि मेरा दिल टूटा था और उसकी कसक आज भी है।

जब अमर सिंह से पूछा गया कि अमिताभ बच्चन कभी कांग्रेस के करीबी होते हैं तो कभी सपा के विश्वसनीय व्यक्ति और कभी पीएम मोदी के गुजरात के ब्रांड एंबेस्डर, इस बारे में आप क्या सोचते हैं तो इस पर अमर सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ इतना ही कह सकता है अमिताभ बच्चन बहुत बड़े कलाकार हैं. और ये सब उनकी कलाकारी का हिस्सा है, जो व्यक्ति अपने जीवन का आधे से ज्यादा वक्त शूटिंग में बिताता है उससे आप सिवाय कलाकारी के कुछ और उम्मीद नहीं कर सकते हैं, जैसी स्क्रिप्ट उनके सामने आती हैं वो वैसे ही अभिनय करने लगते हैं चाहे वो पर्दे पर हो या फिर पर्दे के पीछे।

अभी हाल ही में उन्होंने मेरे लिए कहा था कि मैं उनका मित्र हूं और कुछ भी कह सकता हूं इसलिए सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि अमिताभ सुबह की शिफ्ट में बच्चों के लिए रोते हैं, दोपहर की शिफ्ट में खलनायक की पिटाई करते हैं और शाम की शिफ्ट में रामगोपाल वर्मा की फिल्म में एक खूबसूरत अभिनेत्री के साथ रोमांस करते हैं और हम आप जैसे लोग खुश होकर तालियां बजाते हैं इसलिए मैं खुद को बच्चन की छाया से दूर रखने की अपील करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+