अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीटर पर खुद कोरोना पॉजिटिव होने की दी जानकारी, और लिखी ये बात

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन को शनिवार की शाम मुंबई के नानावटी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। अमिताभ बच्‍चन ने अपने अस्‍पताल में भर्ती होने की सूचना स्‍वयं अपने ट्वीटर पर दी साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि उनका कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव आया है जिसके कारण उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा। जिसके बाद उनके फैन उनके जल्दी स्‍वस्‍थ्‍य होने की दुआएं मांग रहे हैं।

कोरोना पॉजिटिव होने की दी जानकारी, और लिखी ये बात

कोरोना पॉजिटिव होने की दी जानकारी, और लिखी ये बात

अमिताभ बच्‍चन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना देने के साथ ही ये भी बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्‍यों और स्‍टॉफ का कोरोना टेस्‍ट करवाया गया है लेकिन अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके साथ ही अस्‍पताल के बेड पर एडमिट होने के साथ ही ये भी लिखा कि इस पिछले 10 दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए कृपया वो भी अपना कोविड 19 का टेस्‍ट करवा लें।

अमि‍ताभ के बेटे अभिषेक भी निकले कोरोना पॉजिटिव

अमि‍ताभ के बेटे अभिषेक भी निकले कोरोना पॉजिटिव

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ को शनिवार देर रात मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ट्वीटर पर उन्‍होंने ये सूचना लगभग 11 बजे रात में दी।

अमिताभ बच्‍चन के फैंस और फिल्‍मी सितारें, नेता मांग रहे उनके ठीक होने की दुआ

अमिताभ बच्‍चन के ये जानकारी देते ही उनके फैंस उनके सीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने की दुआएं मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आप सदी के महानायक है आपका कोरोना कुछ नहीं कर सकता। आप जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य हो अमिताभ बच्‍चन सर। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आप जल्दी स्वस्थ हो जाएं ऐसी मेरी दुआ है। इसी तरह सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन के जल्‍द ठीक होने के लिए दुआएं मांग रहे हैं। इसके अलावा देश के दिग्गज नेता और बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां अ‍मिताभ बच्‍चन के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की मंगलकामनाएं दे रहे हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें एडिशन की तैयारियों में व्‍यस्‍त हैं

'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें एडिशन की तैयारियों में व्‍यस्‍त हैं

बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी के चर्चित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें एडिशन की तैयारियों में व्‍यस्‍त हैं। लेकिन कोरोना वायरस को ध्‍यान में रखते हुए वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने काम करने के कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें सीनियर सिटीज़ंस को घर से बाहर निकलकर काम पर जाने की इजाजत नहीं है इसी वजह से बिग बी भी अपने शो की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+