अमिताभ बच्‍चन ने समझाया ''घमंड'' शब्द का मतलब, जानिए क्यों भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

अमिताभ बच्‍चन ने समझाया 'घमंड' शब्द के मायने, यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। बिग बी कभी अपने जीवन के अनुभव को शेयर करते हैं तो कभी कविताएं पोस्‍ट करके अपने फैंस को अच्‍छी सीख देने की कोशिश करते हैं। एक बार फिर अमिताभ बच्‍चन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर घमंड शब्द के मायने समझाते हुए पोस्‍ट किया है। इनका ये पोस्‍ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और साथ यूजर्स जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं।

अमिताभ बच्‍चन ने घमंड के लिए बोली ये बात तो.....

अमिताभ बच्‍चन ने घमंड के लिए बोली ये बात तो.....

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अमिताभ बच्‍चन ने अपने ट्वीटर पर लिखा - सागर को घमंड था की मैं, सारी दुनिया को डुबा सकता हूं। इतने में तेल की एक बूंद आयी और तैर कर निकल गयी। ' उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसे जया बच्‍चन और कंगना रनौत से जोड़ कर देख रहे हैं। मालूम हो कि जया बच्‍चन ने अपने राज्यसभा में भाषण में कंगना रनौत और रविकिशन का नाम लिए बिना टॉरगेट करते हुए कहा था कि बॉलीवुड जिससे वो कमाई कर रहे, उसे ही गटर बुलाते हैं ऐसे लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद कर रहे हैं। जिस पर कंगना ने जवाब दिया था कि अगर अभिषेक एक दिन कमरे में लटके हुए मिलते तब भी आप ये ही कहतीं । बिग बी अपने पोस्‍ट में जो घमंड शब्द का मतलब समझाया है, उससे यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे कि अमिताभ कंगना को सीख दे रहे हैं कि घमंड एक न एक दिन टूटता अवश्‍य है।

यूजर्स ने बिग बी को दी ये प्रतिक्रिया

यूजर्स ने बिग बी को दी ये प्रतिक्रिया

वहीं एक यूजर ने अमिताभ बच्‍चन के इस ट्वीट पर लिखा हमारे अनुसार उपरोक्त प्रवचन में तेल की बूंद का आशय @KanganaTeam
#KanganaRanuat एवं सागर का आशय शिवसेना #ShivSena पार्टी से है। वहीं दूसरे यूसर ने लिखा अरे जरा जया जी को समझाइए की वो हरिवंश राय की बहु भी है जो देश के युवा के आदर्श थे उनकी कविताओं से आज भी युवाओं के लिए प्रेणा है ये चरस ड्रग्स वालो का समर्थन कर रही है निड का निर्माण फिर से पढ़ना चाहिए इनको कुछ तो शर्म करें। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा *ज़िंदगी आपको सिर्फ़ कुछ सालों के लिए "लीज़" पर मिली है। इसलिए "रजिस्ट्री" के चक्कर में ना पड़े। स्वस्थ रहे, मस्त रहे, व्यस्त रहें।

अमिताभ बच्‍चन ने एक के बाद किए ये ट्वीट

अमिताभ बच्‍चन ने एक के बाद किए ये ट्वीट

अमिताभ बच्‍चन ने बुधवार को कई ट्वीट जिसमें एक में लिखा कि दुनिया में दो ही सच्चे ज्योतिषी हैं! मन की बात समझने वाली माँ! भविष्य को पहचानने वाले पिता। ' इसके अलावा एक और पोस्‍ट में बिग बी ने लिखा ,झूठे हैं लोग जो सुबह को शाम, शाम को अंधेरे कहते हैं । अमिताभ ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- देखा है हमने चिराग़ों से जलने वाले चिराग़ों को घेरे रहते हैं ' जो नहीं है हमारे पास वो "ख्वाब" हैं, पर जो है हमारे पास वो "लाजवाब" हैं..."

केबीसी की फोटो शेयर कर बिग बी ने किया ये ट्वीट

केबीसी की फोटो शेयर कर बिग बी ने किया ये ट्वीट

महानायक अमिताभ बच्‍चन सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले फेमश क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग में आजकल वयस्‍त हैं। एक बार फिर अमिताभ ने केबीसी सेट की फोटो शेयर करते हुए कुछ बेहतरीन पंक्तियां भी शेयर की हैं। बिग बी ने लिखा- ' जी हाँ हुज़ूर मैं काम करता हूं, मैं तरह तरह के काम करता हूं, ये kbc की लत लगी है, लोगों को संतुष्ट करूं बस यही अपेक्षा Sony को शुरुआत हुई है, अभी तो दिन कुछ बाक़ी हैं , स्नेह आदर प्यार मिले, तो हम आभारी हैं। मालूम हो कि केबीसी के 12वें सीजन के लिए 9 मई से रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया इसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था। ये रजिस्‍ट्रेशन केवल SONYLIV यूजर्स के लिए ही था। कोरोना महामारी के चलते इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटल प्‍लेटफार्म ही किया जिसने केबीसी रजिस्‍ट्रेशन के पिछले सारे रिकार्ड ब्रेक कर दिए हैं। सोनी टीवी पर अब केबीसी सीजन 12 जल्‍द शुरु होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+