नाना पाटेकर पर तनुश्री के सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप पर ये बोले अमिताभ-आमिर

Recommended Video

    Thugs Of Hindostan: Amitabh Bachchan GETS angry on Tanushree Dutta's matter; Watch Video | FilmiBeat

    मुंबई। बॉलीवुड की गलियारों में उस वक्त खलबली मच गई जिस वक्त 'आशिक बनाया आपने' फेम अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने क्रांतिवीर फेम नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। अपने साथ 10 साल पहले हुई उस घटना के बारे में बताते हुए तनुश्री ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तनुश्री ने बोला है कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने न केवल उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था, बल्कि एक पॉलिटिकल पार्टी को बुलाकर उनकी कार पर हमला भी करवाया था और उनके और पिता को धमकाया भी था लेकिन उस वक्त किसी ने भी मुझे इंडस्ट्री में सपोर्ट नहीं किया था।

    तनुश्री-नाना विवाद पर ये थी अमिताभ-आमिर की प्रतिक्रिया

    सदी के महानायक ने दिया ये जवाब

    इस मुद्दे पर चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है, इस बारे में जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, जो कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे, से सवाल किया तो उन्होंने सवाल टालने की कोशिश की। अमिताभ ने कहा कि ना तो मैं तनुश्री हूं और ना ही नाना पाटेकर, जो इस बारे में अपनी बात या राय रखूं, मैं कैसे इस बारे में कोई जवाब दे सकता हूं।

    मामले की जांच होनी चाहिए: आमिर खान

    मामले की जांच होनी चाहिए: आमिर खान

    अमिताभ के बाद फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के दूसरे हीरो और हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्ट यानी आमिर खान से भी ये ही सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब तक कोई बात पूरी तरह मालूम न हो, तब तक उस पर कुछ भी कहना सही नहीं है। मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता। लेकिन अगर यह सही है और ऐसा हुआ है तो मामले की जांच होनी चाहिए।

    यौन शोषण यहां का काला सच है: तनुश्री

    यौन शोषण यहां का काला सच है: तनुश्री

    आपको बता दें कि तनुश्री ने मीटू कैंपेन के तहत अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में कोई कैंपेन काम नहीं करता, यौन शोषण यहां एक सच है। इस कैंपेन के तहत बीत कुछ समय में कई मशहूर हस्तियां अपने साथ यौन शोषण का खुलासा कर चुकी हैं। बॉलीवुड की राधिका आप्टे, रिचा चड्ढा, स्वरा भास्कर और कोंकणा सेन शर्मा जैसी कई अभिनेत्रियां भी यौन उत्पीड़न का सामना करने की बात कह चुकी हैं।

    महिलाओं के हक की बात करने वाले मेरे लिए क्यों चुप थे?

    महिलाओं के हक की बात करने वाले मेरे लिए क्यों चुप थे?

    तनुश्री ने आगे कहा था कि मीटू जैसे कैंपेन भारत में तब तक स्वीकार नहीं होगा, जब तक कि लोग अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना के बारे कोई ठोस कदम नहीं उठाएंगे। आज वे ही लोग वुमन इम्‍पॉवर की बात कर रहे हैं, जो उस समय मेरे साथ इस घटना पर चुप रह गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंपेन बॉलीवुड में काम नहीं करते।

     'आशिक बनाया आपने' से किया था बॉलीवुड में डेब्‍यू

    'आशिक बनाया आपने' से किया था बॉलीवुड में डेब्‍यू

    मालूम हो कि तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से साल 2005 में बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इस फिल्‍म के अलावा भी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया है। बीते कुछ समय से वो फिल्मों से दूर हैं। तनुश्री साल 2010 में अपार्टमेंट फिल्म में नजर आई थीं। तनुश्री दत्ता अमेरिका शिफ्ट हो चुकी हैं।

    फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' 8 नवंबर को रिलीज होगी

    फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' 8 नवंबर को रिलीज होगी

    यहां आपको बताते चलें कि आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर मोस्ट अवेटड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आमिर और अमिताभ के अलावा फातिमा सना शेख, कैटरीना कैफ और लॉयेड ओवेन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+