#MumbaiRains: बारिश से बदहाल मुंबई, अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ऐसे लिए मजे

मुंबई। आसमानी बारिश इस वक्त मायानगरी पर कहर बनकर टूटी है, हर जगह जलभराव होने से लोगों का दैनिक जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, चारों ओर केवल पानी ही पानी दिख रहा है, आम से लेकर खास तक हर कोई मुंबई बारिश से परेशान है, ऐसे में सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है, कुछ लोग तो बारिश की वजह से अपना दुख-दर्द शेयर कर रहे हैं तो कुछ लोग जोक्स के माध्यम से सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं, मजे लेने वालों में सबसे बड़ा नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का है।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ऐसे लिए मजे

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ऐसे लिए मजे

जिन्होंने अपने ही एक तस्वीर पर बने मीम को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इस तस्वीर में अमिताभ की फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' के हिट गाने 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' का दृश्य है। इसमें वह जीनत अमान के साथ बोट की सैर कर रहे हैं। मीम में इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, 'भइया, गोरेगांव लेना।' बिग बी ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'जलसा होते हुए।'

बहुत सारे रिएक्शन काफी फनी

बहुत सारे रिएक्शन काफी फनी

अमिताभ की इस पोस्ट को लोगों ने काफी पंसद किया है और वो भी अमिताभ के इस फन में पूरी तरह से शामिल हो गए हैं, इस तस्वीर पर आए बहुत सारे रिएक्शन काफी फनी हैं।

'बाढ़ का गंभीर खतरा'

'बाढ़ का गंभीर खतरा'

वैसे आपको बता दें कि आसमानी आफत से जूझ रही मुंबई में तीन जुलाई से पांच जुलाई के बीच 'बाढ़ का गंभीर खतरा' है, स्काई मेट का कहना है कि इस दौरान 200 मिमी या इससे ज्यादा बारिश हर दिन होगी, जो कि आम जनजीवन में बाधा पहुंचाएगी। आपको बता दें कि मुंबई में दो दिन के भीतर 550 मिमी बारिश हुई जो कि पिछले एक दशक में दो दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।

मुंबई वालों के लिए प्रशासन ने यह चेतावनी जारी की

मुंबई वालों के लिए प्रशासन ने यह चेतावनी जारी की

मुंबई वालों के लिए प्रशासन ने यह चेतावनी जारी की है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो वे घर से बाहर न निकलें। सोमवार रात के बाद मंगलवार सुबह भी मुंबई में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। शहर और सबअर्बन इलाकों में जलभराव की वजह से लोगों का जीना मुहाल है।

देखें Tweet

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+