अमित शाह ने दिखाई 'मोदी वैन' को हरी झंडी, जानिए क्या है खास

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मोदी वैन को हरी झंडी दिखाई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में 20 साल पूरे होने के मौके पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत की गई है। यह खास वैन कौशांबी विकास परिषद की ओर से चली है, जिसे विनोद सोनकार चलाते हैं। विनोद सोनकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और उत्तर प्रदेश के कौशांबी से भाजपा सांसद भी हैं।

ोे्निु

विनोद सोनकर ने बताया कि पांच मोदी वैन को चलाया जाएगा जोकि कौशांबी जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जाएंगी। इसे कंट्रोल ऑफिस से नियंत्रित किया जाएगा। हर वैन में 32 इंच का टीवी लगा है, इसमे हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा है जिसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी की हर महीने होने वाली मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, साथ ही पीएम मोदी के भाषण और रैलियों में उनके उद्बोधन को दिखाया जाएगा।

मोदी वैन के जरिए कोरोना टीका अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। वैन ग्रामीण इलाकों में जाएगी और लोगों को टीका लगवाने की महत्ता की जानकारी देगी। सोनकर ने बताया कि गाड़ी में टेलीमेडिसिन की भी सुविधा है, गाड़ी में 39 ब्लड सैंपल की भी जांच की जा सकती है। इस वैन के जरिए लोगों की शपथ दिलाई जाएगी कि वह अपने गांव को पूरी तरह से साफ और स्वच्छ रखेंगे, गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे। साथ ही पानी का संरक्षण करेंगे। साथ ही यह वैन लोगों को कई सरकारी योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन कराने में भी मदद करेगी।

बता दें कि 7 अक्टूबर 2001 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। जबकि सितंबर 2013 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 282 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 1984 के बाद ऐसा पहली बार था जब किसी पार्टी ने अकेले पूर्ण बहुमत हासिल किया हो। 2019 में भी भाजपा ने अपनी सीटों की संख्या को बढ़ाते हुए 303 सीटों पर जीत दर्ज की और नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+