दिल्ली: भाजपा सांसदों ने किया स्कूलों का दौरा, अमित शाह ने वीडियो साझा करके लिखा, शिक्षा के क्रांति के दावों की पोल खुली
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख बेहद करीब आ गई है। 8 फरवरी को प्रदेश में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे में नेताओं का एक दूसरे पर हमला और तेज हो गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। शाह ने ट्वीट करके केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्कूल की हालत बहुत खराब है। जब भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने स्कूलों का दौरा किया तो इन लोगों का शिक्षा में क्रांति के दावे की पोल खुल गई।

शिक्षा की क्रांति की पोल खुली
शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे कल दिल्ली सरकार के स्कूलों को देखने के लिए बुलाया था, हमारे दिल्ली के सभी सांसदों ने अलग-अलग स्कूलों का दौरा किया और इसके हालात का जायजा लिया। जमीनी स्थिति ने आपके दावे की पोल खोल दी है। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना है। अमित शाह ने एक ट्वीट करके एक वीडियो को भी साझा किया है। जिसमे भाजपा के सांसद स्कूलों का मुआयना करते हैं और स्कूल की स्थिति के बारे में जानकारी देते हैं।
शाह ने साझा किया वीडियो
अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा, अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली भाजपा के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है...इनकी बदहाली ने आपकी ‘शिक्षा की क्रांति' के दावों की पोल खोल दी।अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा...। वीडियो में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी स्कूल के बारे में जानकारी देती है और कहते हैं कि आओ दिल्लीवालों तुम्हें दिखाएं झांकी दिल्ली के स्कूलों की। यहां पर 61 फीसदी स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं है और 45 फीसदी शिक्षक नहीं है।

जर्जर बिल्डिंग
वीडियो में कई भाजपा नेताओं को देखा जा सकता है, जो स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे और इसके हालात की जानकारी देते हैं। वीडियो में बच्चे कहते हैं कि इसमे कभी पढ़ाई नहीं होती जल्दी से। कभी सर आते हैं कभी नहीं आते है। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा स्कूल की जर्जर छत के बारे में बताते हैं, कहते हैं कि ये है आलीशान स्कूल, ये है शिक्षा की क्रांति और यहां बच्चे पढ़ रहे हैं। वह एक पत्र भी दिखाते हैं जिसमे बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी ने स्कूल की इस बिल्डिंग पढ़ाई नहीं कराने को कहा है, लेकिन बावजूद इसके यहां पर पढ़ाई कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications