पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ने पर अमित शाह ने खत्म किया सस्पेंस, बोले- फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी के अलावा पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। बीजेपी को लोकसभा चुनाव में ममता के किले के ढहने की पूरी उम्मीद है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार और केंद्र सरकार के बीच अलग -अलग मुद्दों को लेकर विवाद हो चुके हैं। हालांकि अमित शाह ने सोमवार को साफ कर दिया कि कि पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना नहीं है।

ममता के गढ़ में पीएम मोदी नहीं ठोकेंगे ताल

ममता के गढ़ में पीएम मोदी नहीं ठोकेंगे ताल

अमित शाह ने ये पूछे जाने पर क्या पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ेंगे, जवाब दिया कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। ये स्पष्टीकरण पश्चिम बंगाल के सीनियर नेता मुकुल रॉय के शनिवार को दिए गए उस बयान के बाद आया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल की बीजेपी इकाई चाहती है कि पीएम मोदी यहां से चुनाव लड़ें। पार्टी की ईकाई अपनी इच्छा पीएम मोदी को पहले ही बता चुकी है।

'आखिरी दो चरणों में बंगाल से लड़ें चुनाव'

'आखिरी दो चरणों में बंगाल से लड़ें चुनाव'

मुकुल रॉय ने पत्रकारों को बताया कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि उन्‍हें अगले दो चरणों में से किसी एक में पश्चिम बंगाल की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहिए,जो 12 और 19 मई को है। हालांकि उन्‍होंने(मोदी) इस पर कुछ नहीं कह लेकिन हमें उम्‍मीद है कि वे हमारी अपील मानेंगे। बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं, जो महाराष्ट्र और यूपी के बाद सबसे अधिक हैं। बंगाल में इस बार सात चरणों में मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी यूपी के वाराणसी से दोबारा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुजरात से बाहर साल 2014 में वाराणसी से पहला लोकसभा चुनाव जीता था।

ये भी पढ़ें- वाराणसी लोकसभा सीट के बारे में जानिए

'रॉय ने रैली ने पीएम मोदी से की थी अपील'

'रॉय ने रैली ने पीएम मोदी से की थी अपील'

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि मुकुल रॉय ने प्रधानमंत्री मोदी से चुनाव लड़ने की अपील पीएम मोदी की दक्षिण दिजनापुर के बुनिआदपुर में रैली के दौरान की थी। इस अपील के जरिए बीजपी बंगाल के वोटरों को ये बताने की कोशिश कर रही है कि केंद्र में दोबारा आने पर वो इस राज्य को महत्वपूर्ण मानती है। शाह ने कहा कि बीजेपी ने बंगाल में 23 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ममता राज्य में साल 2011 से शासन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+