क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने वंदे मातरम गीत का अपमान किया- अमित शाह

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। शाह ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने जानबूझकर वंदे मातरम गीत के एक हिस्से को प्रतिबंधित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय के विचार का अपमान किया है और उनके गीत के हिस्से को इसलिए प्रतिबंधित किया ताकि उसकी तुष्टिकरण की राजनीति चलती रहे। शाह ने यह बयान कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित पहले बंकिम चंद्र चटोपाध्याय मेमोरियल लेक्चर के दौरान दिया।

amit

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी राष्ट्रीय गीत का सम्मान नहीं किया और उसने जानबूझकर बंकिम चंद्र के विचार को नजरअंदाज किया। यही नहीं कांग्रेस ने जानबूझकर राष्ट्रीय गीत के दो पैराग्राफ को प्रतिबंधित कर दिया था और पूरे गीत को स्वीकार नहीं किया। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसकी तुष्टिकरण की राजनीति चलती रही। शाह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को किसी भी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता है, लेकिन कांग्रेस ने इस धर्म विशेष से जोड़ा।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि भारत किसी भू-भाग विशेष से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह अलग-अलग संस्कृति से जुड़ा है। भारत के राष्ट्रवाद की परिभाषा इतनी छोटी नहीं हो सकती है। वंदे मातरम को किसी भी रूप में धर्म विशेष से नहीं जोड़ा जा सकता है। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा किया है, उसने गीत के हिस्से को प्रतिबंधित करके इसे धर्म विशेष से जोड़ा।

Comments
English summary
Amit Shah says congress censored Vande Mataram to suit its appeasement policy.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X