2019 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा क्लीन स्वीप करेगी- शाह

Recommended Video

    Loksabha 2019 के लिए Amit Shah ने बनाया Odisha में Party Win Plan | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी ओडिशा विधानसभा चूनाव में क्लीन स्वीप करेगी । ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर शाह ने भुवनेश्वर में लोकसभा इंचार्ज के साथ बैठक की। इस दौरान शक्ति केंद्र इंचार्ज के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जिस तरह का जोश है, उसके बाद साफ है कि हम आगामी लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेंगे। प्र्धानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा क्लीन स्वीप करेगी।

    shah

    कार्यक्रम के बाद शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में भाजपा ओडिशा में क्लीन स्वीप करेगी। आपको बता दें कि संपर्क से समर्थन तक के अपने अभियान के तहत शाह ने आर्किटेक्ट रघुनाथ मोहपात्रा से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को भी संबोधित किया और सोशल मीडिया वॉलंटियर से भी बातचीत की। इस दौरान शाह ने प्रदेश में पार्टी के वोट बैंक को मजबूत करने पर चर्चा की। गौरतलब है कि ओडिशा में विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं, जिसके लिए 2019 में चुनाव होना है।

    सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में संपन्‍न बीजेपी चिंतन शिविर में 2019 के लक्ष्‍य पर गंभीरता से चर्चा की गई। बीजेपी की यह बैठक 24-25 जून को अहमदाबाद में आयोजित की गई थी। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने को कहा। पार्टी नेताओं की राय में लोकसभा और विधानसभा के मुद्दे अलग-अलग होते हैं, इसलिए 2019 में उन्‍हें लक्ष्‍य हासिल करने में कोई समस्‍या नहीं आएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+