अमित शाह बोले- यूपी, उत्तराखंड, गोवा मणिपुर में हम फिर से बनाएंगे सरकार और पंजाब में करेंगे बेहतर प्रदर्शन
नई दिज्ली, 05 मार्च। देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बहुत आश्वास्त नजर आए। उन्होंने कहा हम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में फिर से सरकार बनाएंगे और पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Recommended Video
अमित शाह के इस बयान से साफ है कि वो गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उन्हें भाजपा की जीत पर पूरा भरोसा है हालांकि पंजाब में उन्होंने भाजपा के बेहतर प्रदर्शनन की बात कही है। यानी उन्हें ये साफ है कि पंजाब में भाजपा सरकार बनाने वाली प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में भी शामिल नहीं है।
अमित शाह ने कहा विधानसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने की कवायद नहीं है। हमारे लिए, यह हमारी विचारधारा और सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक ले जाने और उनके मुद्दों के बारे में जानने का अवसर हैअमित शाह ने कहा भाजपा ने वैज्ञानिक तरीके से चुनाव प्रचार किया है और पांच में से चार प्रदशेों में हर हाल में भाजपा की जीत होगी और पंजाब में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार खत्म होने के पहले ये बात कही और इसके साथ ही पीएम मोदी सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीयों के सकुशल वापसी के प्रयास की सराहना की।
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीडिया से बात करते हुए शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अपने चरम पर है, वो आजाद भारत के अब तक के सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं और उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिला है।












Click it and Unblock the Notifications