वोटी चोरी पर राहुल-अखिलेश संसद में करेंगे चर्चा? स्पेशल सेशन बुलाने को तैयार अमित शाह, दी खुली चुनौती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस और राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है। लेकिन उन्हें भरोसा नहीं है कि राहुल गांधी इस प्रस्ताव पर सहमत होंगे। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता संसद के भीतर अपनी बात रखने के बजाय सड़कों पर प्रदर्शन करना पसंद करेंगे। वो चर्चा से भागते हैं और सड़कों पर हंगामा करते हैं।

लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वह 'वोट चोरी' के आरोपों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को भी चुनौती दी कि वे चुनाव आयोग पर लगाए गए अपने सभी आरोप संसद में आकर रखें।

Amit Shah on Vote Chori

अमित शाह की राहुल गांधी को सीधी चुनौती, संसद में चर्चा का प्रस्ताव

30 अक्टूबर को बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की दिनभर चली बैठक में अमित शाह ने कहा कि अगर विपक्ष को चुनाव में गड़बड़ी का मुद्दा उठाना है, तो उसे संसद में उठाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए राहुल गांधी को 'राहुल बाबा' कहा और आरोप लगाया कि वह सदन में चर्चा से बचेंगे।

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर संसद में बहस करनी चाहिए। उनके मुताबिक, विपक्ष चुनाव हारने के बाद अपनी हार की वजह वोट चोरी को बता रहा है। उन्होंने इसे क्रिकेट मैच से जोड़ते हुए कहा कि मैच हारने के बाद अंपायर को दोष दिया जा रहा है। अमित शाह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि विपक्ष का मकसद चर्चा करना नहीं, बल्कि सड़क पर राजनीतिक माहौल बनाना है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का बड़ा कदम, 01 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रदर्शन

अमित शाह का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। विपक्षी दलों ने शनिवार को उनके खिलाफ 'जनता की अदालत' या 'पब्लिक इम्पीचमेंट' जैसा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके बाद रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली और प्रदर्शन प्रस्तावित है। विपक्ष इसे लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन बता रहा है।

इंडिया गठबंधन की योजना शुक्रवार (30 अक्तूबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर यह कार्यक्रम करने की थी। लेकिन बेमौसम बारिश के चलते इसे टालना पड़ा। अब इसे शनिवार (31 अक्तूबर) को आयोजित करने की तैयारी है।

SIR को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष के गंभीर आरोप

विपक्ष का चुनाव आयोग से टकराव मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर को लेकर भी बढ़ा है। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव की यह प्रक्रिया सामान्य समीक्षा नहीं, बल्कि चुनिंदा वोटरों के नाम हटाने की रणनीति है। उसका दावा है कि इससे सत्तारूढ़ बीजेपी को चुनावी फायदा पहुंच सकता है।

विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी निशाने पर लिया है। हालांकि अमित शाह ने चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। इस तरह अब विवाद सिर्फ वोटर लिस्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संसद में चर्चा और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता का सवाल भी राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

ओडिशा और बंगाल में BJP की जीत का जिक्र, अखिलेश-राहुल पर भी निशाना

अपने भाषण में अमित शाह ने बीजेपी के चुनावी प्रदर्शन की तुलना कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सत्ता हासिल की है, जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव अपनी पार्टियों को अपने दम पर सत्ता तक नहीं पहुंचा पाए।

अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के चुनावी इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने आखिरी बार मुलायम सिंह यादव के दौर में चुनाव जीता था। मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश और राहुल दोनों के पास अपने दम पर चुनाव जीतने का रिकॉर्ड नहीं है।

चुनाव हारने के बाद अंपायर को ठहराते हैं जिम्मेदार: अमित शाह

अमित शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि चुनाव में हार मिलने के बाद वह अपनी रणनीति और प्रदर्शन की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेट में हारने वाली टीम अंपायर पर सवाल उठाती है, वैसे ही विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगा रहा है।

इस पूरे विवाद में दो सवाल अहम हैं। पहला क्या विपक्ष अपने आरोपों पर संसद में खुली बहस के लिए तैयार होगा? दूसरा, क्या चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर तथ्यों और प्रक्रिया के आधार पर दिया जाएगा? फिलहाल बीजेपी और विपक्ष के बीच टकराव तेज है। आने वाले दिनों में संसद और रामलीला मैदान, दोनों जगह इस मुद्दे पर सियासी हलचल देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+