क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गुजरात हिमाचल की जीत के बाद बोले अमित शाह, 2019 में भी भाजपा की जीत तय

गुजरात की जीत के बाद बोले अमित शाह, 2019 में भी भाजपा की जीत तय

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को रुझानों में बहुमत मिलने पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये जीत विकास की जीत है। इस जीत के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता बधाई के हकदार हैं। शाह ने कहा कि हमें मौका देने के लिए हम गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हैं। शाह ने कहा कि 2019 में भी भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवाद की जीत है और वंशवाद, जातिवाद की हार है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के लिए ओछे शब्द इस्तेमाल किए और राज्य में जातिवादी भावनाएं भड़काईं, जिसे जनता ने नकार दिया। अमित शाह दोपहर बाद भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचे। यहां नतीजों से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी जोरदार स्वागत किया।

भाजपा को स्पष्ट बढ़त

भाजपा को स्पष्ट बढ़त

अमित शाह ने कहा कि गुजरात में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है, जो हमारे लिए एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने भी हमें भारी प्यार दिया है। शाह ने कहा कि 19 राज्यों में अब एनडीए की सरकार है और आने वाले समय में उन राज्यों में भी हम सरकार बनाएंगे जहां हमारी सरकार अभी नहीं है। गुजरात में अपनी सीटें घटने पर अमित शाह ने कहा कि प्रचार का स्तर बहुत गिर जाने के कारण उनकी सीटें कम हुई हैं।

टीम शाह के लिए बड़ी जीत

टीम शाह के लिए बड़ी जीत

भाजपा की जीत के पीछे अमित शाह की रणनीति को अहम माना जाता रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति पर भी इस जीत से कामयाबी की मोहर लगी है। ऐसे में आने वाले चुनावों के लिए शाह और उनकी टीम का भी हौंसला बढ़ेगा। अमित शाह के लिए बतौर पार्टी अध्यक्ष ये बड़ी जीत मानी जा रही है। आपको बता दें कि गुजरात चुनाव परिणामों में सभी 182 सीटों के रुझानों में बीजेपी 93 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना के रुझानों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बहुमत मिल रहा है। गुजरात के अलावा हिमाचल में भी भाजपा को 38 सीट पर बढ़त है।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात को जीत के लिए बदाई दी है। एक तरफ शाह ने कहा कि गुजरात में भाजपा आराम से जीती तो वहीं जीत के बावजूद भाजपा नेताओं ने माना है कि कांग्रेस से कड़ी टक्कर में मिली है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने माना कि कांग्रेस से टक्कर कड़ी हुई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी माना कि कांग्रेस ने गुजरात में भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। उन्होंने कहा कि मुकाबला कड़ा रहा लेकिन भाजपा को जनता ने चुना है और जनता के फैसले से ऊपर कुछ नहीं है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी माना कि कांग्रेस ने टक्कर दी है।

English summary
Amit shah congaratulate party workers on gujarat election result
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X