Amit Shah On Hindi: तमिलनाडु में चल रहे भाषा विवाद के बीच अमित शाह बोले- 'हिंदी भारतीयों को जोड़ने वाली कड़ी'

Amit Shah On Hindi: गृहमंत्री अमित शाह ने अगरतला में आयोजित राजभाषा सम्मेलन में हिंदी को लेकर चल रही बहस पर बड़ा बयान दिया। तमिलनाडु समेत कई दक्षिण भारतीय राज्यों में त्रिभाषा फॉर्मूले का विरोध हो रहा है। इसे हिंदी थोपने की रणनीति बताई जा रही है। इस बीच गृहमंत्री ने कहा कि जब हिंदी को बढ़ावा दिया जाता है, तो उससे देश की अन्य सभी भाषाएं भी मजबूत होती हैं। शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के बीच किसी प्रकार का टकराव नहीं होना चाहिए। ये सभी भाषाएं एक ही मां की दो बहनों जैसी हैं।

शाह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से यह भ्रम फैलाया जा रहा था कि हिंदी को लोगों पर थोपा जा रहा है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 10 सालों में इस झूठे प्रचार को खत्म किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लिपि और भाषा विवाद का विषय नहीं बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों से घर में मातृभाषा में संवाद करें। मातृभाषा से ही संस्कार और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है।

Amit Shah On Hindi

Amit Shah On Hindi: हिंदी को लेकर चल रहा है विवाद

- हालांकि, हिंदी को लेकर देश के कुछ हिस्सों, विशेषकर दक्षिण भारत में, समय-समय पर विवाद सामने आते रहे हैं। तमिलनाडु और महाराष्ट्र में लंबे समय से हिंदी थोपने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विरोध होता रहा है।

- डीएमके समेत कई विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियां गैर-हिंदी भाषी राज्यों की भाषाई पहचान को कमजोर कर सकती हैं।

- इसी तरह कर्नाटक और केरल में भी समय-समय पर हिंदी को अनिवार्य करने के प्रयासों पर आपत्ति जताई गई है।

Hindi पर जारी विवाद के बीच गृहमंत्री का बयान अहम

अमित शाह के इस बयान के बाद एक बार फिर हिंदी बनाम क्षेत्रीय भाषाओं की बहस तेज हो सकती है। भाषा का मुद्दा राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील रहा है। दक्षिण भारतीय दलों का तर्क है कि भारत बहुभाषी देश है और किसी एक भाषा को प्राथमिकता देना संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ हो सकता है। वहीं बीजेपी को कुछ दशक पहले तक हिंदी हार्टलैंड की पार्टी कहा जाता था। पिछले 12 सालों में बीजेपी ने पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक में अपनी पकड़ मजबूत की है। ऐसे वक्त में गृहमंत्री का पूर्वोत्तर में हिंदी को लेकर दिया बयान सियासी संकेतों के लिहाज से अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+