लखीमपुर खीरी घटना में आरोपों से घिरे मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने की अमित शाह से मुलाकात, क्या देंगे इस्तीफा?
नई दिल्ली, अक्टूबर 06। इस वक्त पूरे देश की सियासत लखीमपुर खीरी की घटना पर केंद्रित है। विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को लेकर बीजेपी की सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्ष लगातार केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा का इस्तीफा और उनके बेटे पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अजय कुमार मिश्रा से दिल्ली में मुलाकात की। माना जा रहा है कि शाह से मुलाकात के बाद सरकार अजय कुमार मिश्रा का इस्तीफा ले सकती है। हालांकि अजय कुमार मिश्रा ने अभी ऐसी खबरों को खारिज किया है।

मुझपर पद छोड़ने का दबाव नहीं है- अजय कुमार मिश्रा
Recommended Video
NDTV की खबर के मुताबिक, अजय कुमार मिश्रा ने इस बात से इनकार किया है कि शाह से मुलाकात के बाद वो केंद्रीय राज्य मंत्री का पद छोड़ने वाले हैं। अजय कुमार मिश्रा ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि मैं पद क्यों छोड़ूंगा? हम पर कोई दबाव नहीं है, हम इस घटना की जांच कराएंगे और इसमें शामिल दोषियों को सजा दिलाएंगे। मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों ने इस साजिश को रचा है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।
घटना वाले दिन मेरा बेटा किसी दूसरे कार्यक्रम में था
अजय कुमार मिश्रा ने कहा है, "लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर हम पहले दिन से ही स्पष्ट हैं, कि वीडियो में दिखने वाली महिंद्रा थार हमारी है और हमारे नाम पर रजिस्टर्ड है। वो गाड़ी हमारे कार्यकर्ताओं को लेने के बाद किसी को लेने जा रही थी। वहीं मेरे बेटे को लेकर जो आरोप लग रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि वो घटना वाले दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक अन्य कार्यक्रम में मौजूद था। उस जगह पर हजारों लोग थे, जिनमें से कोई भी ये बता देगा कि मेरा बेटा कहां था।
लखीमपुर घटना में मारे गए हैं 8 लोगो
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप अजय कुमार मिश्रा और उनके बेटे पर लगा है। लखीमपुर की घटना को लेकर 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने मृतकों को 45-45 लाख रुपए का मुआवजा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications