Amit Shah in Mahakumbh: गृहमंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, धरा 'भगवा लुक', माथे पर छापा तिलक
Amit Shah in Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिवेणी संगम तट पर पवित्र स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने विधिवत पूजन किया और पूज्य संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके माथे पर संतों चंदन का लेपन किया। तस्वीरों में गृहमंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता भगवा वस्त्र धारण किया। तस्वीरों में शाह संतों की टोली में शामिल होते हुए दिखे।
गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को साधु-संतों के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई। गृहमंत्री साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम तट पर स्नान किया। तस्वीरों में देखा गया कि बाबा रामदेव समेत अन्य संतों ने हाथ में गंगाजल लेकर अमित शाह को स्नान करवाते नजर आए। स्नाने के बाद शाह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सूर्य उपासना की।

सोमवार को अमित शाह के साथ उनके बेटे व आईसीसी चेयरमैन जय शाह समेत पूरा परिवार कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचा। स्नान के बाद अमित शाह ने साथ उनकी पत्नी सोनल शाह के साथ, कई संतों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की इस दौरान संतों ने आईसीसी चेयरमैन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के बच्चे को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के साथ, कई संतों और सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर 'आरती' भी की।
शाह अपने दौरे से पहले महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। महाकुंभ के लिए दिल्ली से रवाना होने पहले उन्होंने कहा, "आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।"












Click it and Unblock the Notifications