असम में बोले अमित शाह- बोडो समझौते की हर शर्त का पालन होगा, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

गुवाहटी। Amit shah rally in Assam साल 2021 में जिन राज्यों के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें असम राज्य भी है, जहां अभी भाजपा की सरकार है। असम में बीजेपी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने कोकराझार में 'विजय संकल्प समावेश' रैली को संबोधित किया। यहां अमित शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार ने 500 करोड़ रुपये सिर्फ बोडो क्षेत्र के रोड नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए आवंटित किए गए हैं। अमित शाह ने कहा कि ये नेटवर्क पूरे बोडो क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाएगा।

Amit Shah

असम के लोगों को भड़काने वालों की पहचान जरूरी है- अमित शाह

अमित शाह ने इस दौरान कहा कि राज्य के अंदर उन लोगों की पहचान करना जरूरी है, जो असमिया और गैर-असमिया, बोडो और गैर-बोडो के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। अमित शाह का सीधा निशाना कांग्रेस पार्टी पर था। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कोई विकास का काम नहीं करना चाहते, बल्कि सिर्फ और सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं।उन भड़काने वाले विवादों की पहचान करें। वे यह हमारे विकास के लिए नहीं कर रहे हैं बल्कि राजनीति खेल रहे हैं, ऐसे में ये एकदम सही समय है उन लोगों को सबक सिखाने का।

एक साल पहले पीएम मोदी ने किया था बोडो शांति समझौता- अमित शाह

विजय संकल्प रैली में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ठीक एक साल पहले आज ही के दिन बोडो शांति समझौता हुआ था। अमित शाह ने बताया कि पीएम मोदी ने इस शांति समझौते के साथ ही ये संदेश दिया था कि नॉर्थ ईस्ट में जहां-जहां अशांति है, वहां बातचीत कीजिए और शांति का मार्ग प्रशस्त कीजिए। मुझे कहते हुए खुशी हो रही है कि मोदी जी की अगुवाई में जो BTR क्षेत्र का शांति समझौता हुआ, उसको एक साल आज पूरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+