किरण के लिए आमिर खान ने चुकाई थी मोटी कीमत, रीना को तलाक के बाद दिए थे कई करोड़
मुंबई, 04 जुलाई। बॉलीवुड के स्टार खान में से एक आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी से अलग होने का फैसला ले लिया है। आमिर खान और किरण राव ने एक साझा बयान जारी करके इस बारे में जानकार दी है। जबसे दोनों की तलाक की खबरें सामने आई हैं सोशल मीडिया पर आमिर खान का तलाक टॉप ट्रेंड कर रहा है। गौर करने वाली बात है कि किरण राव आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं, इससे पहले आमिर ने रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों ने 16 साल साथ रहने के बाद एक दूसरे को तलाक दे दिया था।

लगान फिल्म में करीबी बढ़ी थी किरण से
रीना को तलाक देने से पहले ही आमिर खान की किरण राव से मुलाकात हो चुकी थी। दोनों की मुलाकात लगान फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। किरण राव लगान फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं जबकि किरण राव भी फिल्म का हिस्सा थीं। लगान फिल्म के बाद आमिर खान और किरण राव की नजदीकी बढ़ने लगी और फिर आमिर ने रीना दत्ता को तलाक दे देकर किरण राव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। तकरीबन डेढ़ साल तक लिव इन में रहने के बाद आमिर ने किरण राव से शादी की थी।
Recommended Video

सबसे महंगे तलाक में शामिल है आमिर-रीना
लेकिन 15 साल तक किरण राव के साथ शादीशुदा जीवन में रहने के बाद आमिर ने और किरण ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। किरण से तलाक के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि इस तलाक की आमिर कितनी कीमत चुकाएंगे। फिल्म इंडस्ट्री में कई महंगे तलाक सुर्खियों में रह चुके हैं। जिसमे सैफ अली खान-अमृता सिंह, ऋतिक रोशन-सुजैन खान, अरबाज खान-मलाइका अरोड़ सहित करिश्मा कपूर-संजय कपूर का तलाक भी महंगे तलाक में से एक है। यही नहीं आमिर ने खुद रीना दत्ता को तलाक देने के बाद मोटी रकम चुकाई थी।

50 करोड़ की कीमत चुकाई
रिपोर्ट के अनुसार लगान फिल्म के दौरान ही आमिर खान ने किरण राव से शादी करने का फैसला ले लिया था। रीना दत्ता के साथ आमिर का रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था। यही वजह है कि दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। रीना से तलाक के लिए आमिर को 50 करोड़ रुपए की कीमत चुकानी पड़ी थी। आमिर ने 2002 में रीना दत्ता को तलाक देने के बाद उन्हें 50 करोड़ रुपए की राशि दी थी, जिसे बॉलीवुड में उस वक्त सबसे महंगा तलाक माना गया था।












Click it and Unblock the Notifications