याकूब मेमन को फांसी के विवाद के बीच पंजाब में आतंकी हमला, खड़े करता कई सवाल
नई दिल्ली। मुंबई बम धमाकों के आरोपी याकूब मेमन के फांसी दिये जाने को लेकर वाद-विवाद के बीच जिस तरह से पंजाब में बड़ा आतंकी हमला हुआ है उसने कई सवाल खड़े कर दिये हैं।
याकूब मेमन को आज फांसी नहीं दिये जाने पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनावाई करेगा। कोर्ट के फैसले से ठीक पहले पंजाब के गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले ने कई अहम सवाल खड़े कर दिये हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि यह आतंकी हमला मेमन के फांसी के विरोध में हो सकता है।
LIVE: पंजाब में आतंकी हमला, 1 आतंकी ढेर, जल्द पहुंचेगी बीएसएफ
आपको बता दें कि मेमन को 30 जुलाई को महाराष्ट्र की जेल में फांसी दी जाएगी। लेकिन जिस तरह से मेमन की फांसी को रोकने के लिए कई राजनैतिक दल आवाज उठा रहे हैं उसने इस मामले को सियासी रंग दे दिया है।
कई सांसद, फिल्म अभिनेता सहित बड़ी हस्तियों ने मेनन को फांसी दिये जाने का विरोध करते हुए राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी है। इन चर्चित हस्तियों में शत्रुघन सिन्हा, नसीरुद्दीन शाह, वृंदा करात, सीताराम येचुरी सहित कई लोग शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications