कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच भगवा स्कार्फ पहनकर छात्राओं ने किया मार्च, लगाए "जय श्री राम"के नारे
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच भगवा स्कार्फ पहनकर छात्राओं ने किया मार्च, लगाए "जय श्री राम"के नारे
उड़पी, 05 फरवरी: कर्नाटक के उड़पी के दो कालेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने पर बैन लगने के बाद से विरोध जारी है। मुस्लिम लड़कियों द्वारा हिजाब पहनकर क्लास में एंट्री न मिलने पर विरोध के बीच अब कुछ छात्राओं ने शनिवार को गले में भगवा स्कार्फ पहनकर अपने कॉलेज तक मार्च किया। उडुपी जिले के कुंडापुर के वीडियो में छात्र और छात्राओं ने कॉलेज की ड्रेस के साथ गले में भगवा स्कार्फ पहन कर विरोध किया। इतना ही नहीं कॉलेज जाते समय "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। हालांकि बवाल बढ़े इससे पहले पुलिस कर्मियों ने भगवा पहने प्रदर्शनकारियों के समूहों को रोक रहे थे। ये सभी बाजार के पास एकत्र हुए और नारेबाजी की।

बता दें उड़पी में पहले एक कालेज फिर बीते गुरुवार को दूसरे कालेज में मुस्लिम छात्राओं को कक्षा में हिजाब लगाने पर बैन लगा दिया गया था। कालेज पर रोके जाने के बाद छात्राओं ने विरोध जताया था वहीं कालेज प्रशासन का कहना था कि कालेज की युर्निफार्म में हिजाब शामिल नहीं है इसलिए कक्षा में ये पहनने की इजाजत नहीं होगी। वहीं छात्रों के इस विरोध ने नेशनल सुर्खियां बटोरीं और राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई। कांग्रेस और भाजपा ने इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर हमला किया।
वीडियो क्लिप जो सामने आई है उसमें छात्राओं जो लाइन में चल रही हैं, उन्होंने गले में भगवा स्कार्फ पहने हुए नजर आ रही हैं। कॉलेज के पास पुलिस की गाड़ी भी खड़ी नजर आ रही है।
इससे पहले शहर कुंडापुर के वीडियो में सरकारी जूनियर कॉलेज के छात्रों को सिर पर स्कार्फ़ पहने दिखाया गया था, उनके प्रिंसिपल रामकृष्ण जीजे के साथ बहस करने के बाद उन्हें परिसर में एंट्री नहीं दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, कॉलेज के नियम छात्रों को कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति देते हैं, लेकिन क्लास के दौरान नहीं।
Recommended Video
लेकिन कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा
बच्चों को स्कूल में न तो हिजाब पहनना चाहिए और न ही भगवा स्कार्फ"। ज्ञानेंद्र ने मीडिया से कहा, "स्कूल वह जगह है जहां सभी धर्मों के बच्चों को एक साथ सीखना चाहिए और इस भावना को आत्मसात करना चाहिए कि हम अलग नहीं हैं और सभी भारत माता के बच्चे हैं। ऐसे धार्मिक संगठन हैं जो अन्यथा सोचते हैं, मैंने पुलिस से उन पर नजर रखने को कहा है। जो लोग इस देश की एकता में बाधा डालते हैं या कमजोर करते हैं, उनसे निपटा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications