एक तरफ आतंकियों से सेना का ऑपरेशन तो दूसरी तरफ विपक्ष की राजनीति शुरु

नई दिल्ली। एक तरफ जहां पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले के खिलाफ सेना का एनकाउंटर चालू है तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों की इस मामले में पर राजनीति शुरु हो गयी है।

समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस हमले पर जवाब देना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने इस आतंकी हमले पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

पीएल पुनिया ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम लोकसभा चुनाव की रैलियों के दौरान बड़ी बड़ी बातें किया किया करते थे, अब वह सारे वादे कहां गये। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने किये पर अमल करना चाहिए।

गुरदासपुर से जुड़े वो तथ्य जो आप नहीं जानते होंगे

वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार का होता है। ऐसे में केंद्र सरकार को सीमा की सुरक्षा को पुख्ता करना चाहिए।

संसद को दोनों सदनों में भी गुरदासपुर आतंकी हमले की गूंज सुनाई दी। लोकसभा में विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस पूरे मामले में सदन में बयान की मांग की है। वहीं संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि गुरदासपुर आतंकी हमलें में सेना की मुठभेड़ अभी जारी है।

गुरुदासपुर आतंकी हमले का कश्मीर कनेक्शन

ऐसे में इस मामले में अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि गृहमंत्री गुरदासपुर मुठभेड़ खत्म होने के बाद खुद सदन में मामले की पूरी जानकारी देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+