कोरोना वायरस को लेकर न्यू ईयर और फेस्टिवल सीजन के लिए सरकार जारी कर सकती है नई एडवाइजरी: सूत्र

कोरोना के खतरों के बीच गुरुवार को 8 राज्य सरकारों ने कोरोना को लेकर बैठक की और अपने-अपने राज्यों में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही बैठक में केंद्र की गाइडलाइन पर कार्रवाई पर भी चर्चा हुई।

coronavirus

चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारत की केंद्र सरकार और राज्य सरकार अलर्ट मोड पर हैं। देश में फिर से कोरोना के बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोरोना वायरस के लिए नई एडवाइजरी और दिशा निर्देश जारी करेगी। इसी बीच भारत सरकार ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को कोविड-19 के नेजल वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। कोरोना वायरस के लिए नेजल वैक्सीन को आज से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा और यह पहले प्राइवेट अस्पताल में उपलब्ध होगा।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले तीन महीनों में चीन की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना है। चीन में बढते कोरोना मामले को लेकर भारत हरकत में आया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत की कोविड तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की हैं।

कोरोना वायरस की स्थिति पर PM मोदी ने की थी बैठक

कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (23 दिसंबर) की बैठक की थी। पीएम मोदी की बैठक के बाद राज्य भी अलर्ट मोड में आ गए हैं। केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने भी कोरोना को लेकर आपात बैठकें की हैं।

कोविड को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही अपने-अपने स्तर पर राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के साथ ही सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का भी फैसला लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने भी की बैठक

चीन में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत में कोविड की स्थिति पर चर्चा के लिए बुधवार (21 दिसंबर) को एक बैठक बुलाई थी।

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया की अध्यक्षता में हुई बैठक दिल्ली में आयोजित की गई थी और इसमें कई चिकित्सा विशेषज्ञों और स्वास्थ्य और कल्याण के प्रमुख अधिकारियों ने हिस्सा लिया था।

लोगों को मास्क लगाने की दी गई सलाह

बैठक खत्म होने के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की सलाह दी है। वीके पॉल ने कहा है कि चीन में संक्रमण की नई लहर नए वैरिएंट को जन्म दे सकती है। डॉ. वीके पॉल ने कहा, "अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। कॉमरेडिटी वाले या अधिक उम्र के लोगों के लिए यह सब अधिक जरूरी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+