अमेरिकी रैपर ने माथे पर जड़वाया 14 कैरेट का हीरा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट (Lil Uzi Vert ) ने अपने माथे पर एक महंगे हीरे को छेद (implant)दिया है। 14 कैरेट के इस हीरे की कीमत पढ़कर लोग हैरान हैं। रैपर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Lil Uzi Vert diamond forehead : कहते हैं शौक बड़ी चीज है और अगर आपके पास पैसा है, तो फिर आप क्या कुछ नहीं कर सकते हो। ऐसा ही कुछ अजीब किया है अमेरिकी रैपर ने जिनका नाम है लिल उजी वर्ट (Lil Uzi Vert )। उन्होंने अपने माथे पर एक महंगा हीरा जड़वा (implant) है। 14 कैरेट के इस हीरे की कीमत पढ़कर लोग हैरान हैं। रैपर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
Recommended Video

हीरे की कीमत 24 मिलियन डॉलर
अमेरिकी रैपर लिल उजी वार्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। जिसमें उनके माथे पर 14 कैरेट का एक महंगा गुलाबी हीरा देखा गया था। इस हीरे की कीमत 24 मिलियन डॉलर है, भारतीय कीमत उसकी 174 करोड़ 99 लाख रुपए के करीब है। उन्होंने बताया कि वह कई सालों से डायमंड डिजाइन बनाने वाली कंपनी इलियट का भुगतान कर रहे थे।

माथे पर गुलाबी हीरा पहनना सपना
अमेरिकी रैपर लिल उजी वार्ट ने बताया कि वह साल 2017 से इस हीरे की कीमत चुका रहे थे और अब यह इतना महंगा हीरा उनका बन गया है। रैपर के मुताबिक माथे पर गुलाबी हीरा पहनना उसका सपना था। जिसकी उन्होंने बहुत ज्यादा कीमत चुकाई है। इतना ही नहीं रैपर और इलियट कंपनी जल्द ही एक वीडियो पोस्ट करने जा रही है।

जल्द वीडियो भी रिलीज करेंगे रैपर
रैपर के मुताबिक उस वीडियो में दिखाया जाएगा कि कैसे हीरे को उनके माथे पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि डायमंड 13 और 14 कैरेट के बीच का है। रैपर तब से ट्विटर पर अपने माथे पर नए जड़े हीरे के बारे में भारी संख्या में सवालों के जवाब देने में लगे हैं। एक सवाल में उन्होंने लिखा कि मैं अब इतना बड़ा खर्चा फिर कभी नहीं करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications