गणतंत्र दिवस की परेड और महिलाओं की परेड की अमेरिका ने जमकर तारीफ की
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मौजूदगी की जबरदस्त खुशी लोगों में देखने को मिली। वहीं बराक ओबामा की नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल ने भारत की शक्ति और परेड में महिलाओं के नेतृत्व की जमकर तारीफ की।

अमेरिका की नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल के ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए। यही नहीं प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए जय हिंद लिखा है।अमेरिकी एनएससी ने लिखा है कि रिपब्लिक डे परेड पर महिलाओं की टुकड़ी का प्रदर्शन बेहतरीन था। महिलाओं के इस दस्ते को परेड में सभी महिला केंद्रीय मंत्रियों ने खड़े होकर सैल्यूट किया। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमन ने भी खड़े होकर महिलाओं की टुकड़ी का अभिवादन किया।
अमेरिकी सेक्युरिटी काउंसिल की एडवाईज सुजैन राइस के ट्वीट को एनएससी ने रीट्वीट किया है जिसमें लिखा गया है कि दुनिया की सबसे पुराने लोकतंत्र बड़े लोकतंत्र को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद। उन्होंने लिखा है कि परेड में देश की विविधता देखते ही बनती है।












Click it and Unblock the Notifications