50 फीसदी टैरिफ को लेकर अमेरिका ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें ट्रंप प्रशान के अधिसूचना में क्या कहा गया?
US 25% additional tariff on India: अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर 25% का नया टैक्स (टैरिफ) लगा दिया है। यह नियम 27 अगस्त 2025 से लागू होगा। इससे पहले भी अमेरिका ने 25% का टैक्स लगाया था। यानी अब मिलाकर कुल टैक्स 50% हो जाएगा। अमेरिका की ओर से औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अमेरिका का कहना है कि भारत रूस से तेल खरीदकर, बिना सीधे, लेकिन कहीं-न-कहीं रूस की मदद कर रहा है और उसी पैसे से रूस यूक्रेन पर युद्ध चला पा रहा है। इस फैसले का असर भारत के 87 बिलियन डॉलर के निर्यात पर पड़ेगा। खासकर कपड़े, आभूषण, चमड़े के सामान और समुद्री उत्पाद बेचने वाले उद्योग को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

अधिसूचना में क्या-क्या लिखा है।
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने एक अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश 14329, जो 6 अगस्त 2025 को जारी हुआ था और रूस से जुड़े खतरों को संबोधित करता है, को लागू करने के लिए भारत से आने वाले उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। इस आदेश के मुताबिक अमेरिकी टैरिफ सूची यानी Harmonized Tariff Schedule (HTSUS) में बदलाव किया गया है। नया शुल्क 27 अगस्त 2025 की रात 12:01 बजे से लागू होगा। यानी उस तारीख और समय के बाद जो भी भारतीय उत्पाद अमेरिका में उपभोग या बिक्री के लिए दाखिल होंगे या वेयरहाउस से निकाले जाएंगे, उन पर यह अतिरिक्त टैरिफ लागू होगा।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया। मंत्रालय का कहना है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों और राष्ट्रीय हितों के आधार पर रूस से तेल आयात कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने यह भी याद दिलाया कि अमेरिका ने खुद पहले वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर बनाए रखने के लिए भारत को रूस से तेल खरीदने की छूट दी थी।
भारत सरकार ने साफ किया है कि वह तुरंत कोई जवाबी टैरिफ नहीं लगाएगी। इसके बजाय, कूटनीतिक बातचीत के जरिए समाधान निकालने और भारतीय निर्यातकों को प्रोत्साहन देने जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें भारत-रूस व्यापार पर America फिर तिलमिलाया, व्हाइट हाउस बोला- India यूक्रेन युद्ध को दे रहा फंडिंग
वॉशिंगटन के आर्थिक दबाव की परवाह नहीं- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद की एक जनसभा में अमेरिका के टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वॉशिंगटन के आर्थिक दबाव की परवाह नहीं करती और भारत अपनी ताकत से कोई न कोई रास्ता जरूर निकालेगा। मोदी ने कहा, 'चाहे कितना भी दबाव आए, हम उसे झेलने के लिए अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे। आज आत्मनिर्भर भारत अभियान को गुजरात से बहुत ऊर्जा मिल रही है और इसके पीछे दो दशकों की कड़ी मेहनत है।'












Click it and Unblock the Notifications