Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

America में पढ़ रहे छात्रों के लिए अलर्ट, क्लास से गायब होने या कोर्स अधूरा छोड़ने पर रद्द हो सकता है वीजा

US Student Visa Alert: संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार ने मंगलवार को भारत समेत सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सख्त चेतावनी जारी की है। अगर अमेरिका में पढ़ाई के दौरान क्लास छोड़ते हैं या कोर्स बीच में छोड़ते हैं या संस्थान को बिना जानकारी दिए पढ़ाई से बाहर हो जाते हैं, तो उनके स्टूडेंट वीजा को तुरंत रद्द किया जा सकता है।

इतना ही नहीं, भविष्य में भी ऐसे छात्रों को अमेरिका का वीज़ा मिलने में कठिनाई हो सकती है। यह चेतावनी अमेरिका में पढ़ाई कर रहे छात्रों के बीच चिंता का कारण बन गई है, खासकर भारतीय छात्रों के लिए, जिनकी संख्या हर साल अमेरिका में सबसे अधिक होती जा रही है।

US-Student-Visa-Alert

US Student Visa Alert: अमेरिकी सरकार की स्पष्ट चेतावनी

यूएस एम्बेसी इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "अगर आप कोर्स छोड़ते हैं, क्लास नहीं जाते या बिना जानकारी दिए अपना अध्ययन कार्यक्रम बीच में छोड़ देते हैं, तो आपका स्टूडेंट वीज़ा रद्द हो सकता है और आप भविष्य में अमेरिकी वीज़ा के लिए अयोग्य भी हो सकते हैं। वीज़ा की शर्तों का पालन करें और छात्र की स्थिति बनाए रखें।"

4,700 से अधिक छात्रों के वीजा हुए रद्द

Associated Press (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल वसंत ऋतु (spring) में अमेरिका में पढ़ रहे 4,700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों के अध्ययन की अनुमति अचानक रद्द कर दी गई। इनमें से कई मामलों में छात्रों और संबंधित यूनिवर्सिटी को जानकारी तक नहीं दी गई। यह कदम अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवासियों और विदेशी नागरिकों पर सख्ती की नीति के तहत उठाया गया था।

US Student Visa Alert: क्या है SEVIS सिस्टम?

इन सभी छात्रों का डेटा अमेरिका के SEVIS (Student and Exchange Visitor Information System) में दर्ज होता है। यह एक ऑनलाइन निगरानी प्रणाली है, जिसके माध्यम से अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (Department of Homeland Security - DHS) और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) विदेशी छात्रों और एक्सचेंज विजिटर्स की निगरानी करते हैं।

SEVIS से नाम हटते ही छात्र की वैध स्थिति खत्म हो जाती है, और अगर छात्र अमेरिका में रुका रहता है, तो वह 'आव्रजन नियमों का उल्लंघन' करने वाला माना जाता है।

भारतीय छात्रों की संख्या रिकॉर्ड पर

2023 में, अमेरिका में भारतीय छात्रों को 1.4 लाख से अधिक स्टूडेंट वीज़ा जारी किए गए, जो किसी भी अन्य देश से सबसे अधिक थे। यह लगातार तीसरा साल है जब भारत इस मामले में सबसे ऊपर रहा है।

इसी साल, भारत में स्थित अमेरिकी मिशन ने कुल 14 लाख वीजा प्रोसेस किए, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

छात्रों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

  • विश्वविद्यालय या कॉलेज छोड़ने से पहले संस्थान को सूचित करें।
  • यदि कोर्स में कोई बदलाव हो, तो SEVIS रिकॉर्ड को अपडेट कराना अनिवार्य है।
  • बिना सूचना दिए लंबे समय तक क्लास से अनुपस्थित रहना आपके वीज़ा के लिए खतरनाक हो सकता है।
  • वीज़ा की सभी शर्तों का पालन करें और अपनी स्टूडेंट स्टेटस को बनाए रखें।

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को अमेरिका जैसे देशों में पढ़ाई करते समय न केवल अपने अकादमिक प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि इमिग्रेशन नियमों की पूर्ण जानकारी और अनुपालन भी आवश्यक है। यदि आप अमेरिका में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं या पहले से वहाँ अध्ययनरत हैं, तो यह समय है सतर्क रहने का।

अमेरिका में वीजा न केवल पढ़ाई की अनुमति देता है, बल्कि यह एक कानूनी जिम्मेदारी भी है। नियमों का उल्लंघन आपके भविष्य के अवसरों पर स्थायी प्रभाव डाल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+